विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका

श्री महालक्ष्मी मंदिर के महिला वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह में ‌‘आइसर‌’ के निदेशक सुनील भागवत ने कहा

    15-Oct-2026
Total Views |
 
FDF

सारसबाग, 14 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने में महिलाएं एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं. इसी कड़ी में प्रयासरत महिला वैज्ञानिकों का सम्मान सारसबाग स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर की ओर से किया गया. कार्यक्रम में महिला वैज्ञानिकों प्रा.डॉ. सुवर्णा दातार, डॉ. तेजश्री भावे, डॉ. पुराबी गाराई, डॉ. शिल्पा जैन और डॉ. मंजू मदान का सम्मान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) के निदेशक डॉ. सुनील भके हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर वेिशकर्मा यूनिवर्सि(पुणे) के उपाध्यक्ष प्रा.डॉ. वासुदेव गाडे मुख्य अतिकेि रूप में, साथ ही, मंदिर ट्रस्ट की प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल, ट्रस्टी उत्सव प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल, ट्रस्टी भरत अग्रवाल, एडवोकेट प्रताप परदेशी, प्रवीण चोरबेले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. डॉ. सुनील भागवत ने कहा अगली पीढ़ी ‌‘स्पेस टेक्नोलॉजी‌’ की है. हमें इस पीढ़ी की समस्याओं को सुलझाने पर काम करना चाहिए. रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में अब तक कई महिलाओं ने गौरवपूर्ण योगदान दिया है. मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हम उनकी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. युवराज लाहोटी ने प्रस्तावना प्रस्तुत की. विशाल सोनी ने महिला वैज्ञानिकों का परिचय कराया. महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.  
नारी शक्ति का सम्मान करने का सौभाग्य मिला : भरत अग्रवाल

भरत अग्रवाल ने कहा मंदिर की ओर से नवरात्रि उत्सव में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है. आप जैसी शोधकर्ता महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से मानव जीवन को और अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास किया है. आपके इस महान कार्य का सम्मान करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है.