लाेनावला, 14 अ्नटूबर (आ.प्र.)
एनर्जी इन माेशन लिमिटेड (एखच) ने बुधवार, 14 अ्नटूबर काे पुणे जिले के तलेगांव स्थित आंबी गांव में अपने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल काॅम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस सुविधा का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा, सांसद शरदचंद्र पवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में हुआ.
इस अवसर पर फडणवीस ने कहा एनर्जी बैटरी, कमर्शियल वाहनाें के चार्जिंग बैटरी प्लांट और साेलर पैनल के माध्यम से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हाेने से प्रदूषण और दुर्घटनाओं काे राेकने में मदद मिलेगी तथा यह परियाेजना पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल है.
एनर्जी बैटरी और साेलर पैनल के कारण देश और राज्य के विभिन्न उद्याेगाें एवं व्यवसायाें में बड़ा बदलाव और क्रांति आ रही है, इसलिए इस प्रकार की परियाेजनाएं देश और राज्य के विकास काे गति तथा सही दिशा देने वाली हैं.उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा उद्याेग और व्यवसाय काे प्राथमिकता दी है.
इस परियाेजना के माध्यम से मावल सहित राज्य के युवाओं के लिए राेजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं. तलेगांव, चाकण और शिक्रापुर औद्याेगिक क्षेत्र परिसराें में जाे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हुई है, उसे हल करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है और इस पर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा.
इस अवसर पर उद्याेगपति रामदास काकड़े, युवा उद्याेगपति रणजीत काकड़े, पूर्व राज्यमंत्री बाला भेगड़े, पूर्व विधायक विलासराव लांडे, सांसद श्रीरंग बारणे आदि उपस्थित थे.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भारत के सतत इलेक्ट्रिक गतिशीलता की ओर संक्रमण काे गति देने के लिए 500 कराेड़ रुपये के निवेश से यह एकीकृत परिसंस्था तैयार की गई है. इस काॅम्प्लेक्स में इलेक्ट्रिक हेवी कमर्शियल व्हीकल असेंबली फैसिलिटी, लिथियम-आयन बैटरी पैक असेंबली फैक्टरी और एक स्वतंत्र बैटरी परीक्षण प्रयाेगशाला शामिल है.