कई लाेगाें काे ऊनी कपड़ाें से एलर्जी हाेती है. ऐसे में उनकी त्वचा पर रैशेज या दाने हाे जाते हैं और इससे वह काी परेशान रहते हैं. ये समस्या ज्यादातर हाथाें, पैराें और गर्दन के आसपास देखी जाती है.
अगर आपकाे भी ऊनी कपड़ाें से एलर्जी है ताे ये टिप्स मददगार हाे सकते हैं. हालांकि इसका काेई स्थायी उपचार ताे नहीं है लेकिन दवाओं के सेवन से कुछ समय के लिए इससे बचा जा सकता है.
आपकाे स्वैटर पहनने से पहले अंदर ुल बाजू की कमीज पहननी चाहिए. इससे स्वैटर सीधे त्वचा के संपर्क में नहीं आएगा और रैशेज नहीं हाेंगे.
आपकाे यह जानने की विशेष आवश्यकता है कि किस तरह के ऊनी कपड़ाें काे पहनने से आपकाे रैशेज हाे रहे हैं, क्याेंकि हर तरह के वुलन एलर्जी का कारण नहीं बनते. साथ ही ऐसे में आपकाे डाॅक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए.
ऊनी कपड़ाें काे पहनने से पहले त्वचा पर अच्छी तरह से बाॅडी लाेशन लगा लें. इसे त्वचा रूखी नहीं हाेगी और स्वैटर पहनने पर भी किसी तरह की परेशानी नहीं हाेगी.
एलर्जी से मुक्ति पाने के लिए जरूरी है कि हमेशा साफ ताैलिये से और अच्छी तरह अपना शरीर पाेंछें. कभी-कभी शरीर गीला रह जाने की वजह से भी एलर्जी हाे सकती है.