पुणे लोकमान्य फेस्टिवल में सजा ‌‘गीतों का सफर‌’

मराठी-हिंदी गीतों के सुरीले संगीतमय संगम से मंत्रमुग्ध हुए संगीत प्रेमी

    16-Oct-2026
Total Views |

fcadf 
नवी पेठ, 15 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे लोकमान्य फेस्टिवल नवरात्रि उत्सव 2026 में जीतेंद्र भुरुक प्रस्तुत ‌‘गीतों का सफर‌’ इस विशेष संगीतमय कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों को सदाबहार मराठी और हिंदी गीतों की सुरीली दावत मिली. लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. पुरानी और नई पीढ़ी के श्रोताओं को पसंद आने वाले गीतों ने पूरी महफिल को यादगार बना दिया. कार्यक्रम में गायक जीतेंद्र भूरुक, मेधा चांदवडकर, अेिशनी कुरपे और आकाश सोलंकी ने अपनी सुरीली आवाज में विभिन्न लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए. ‌‘दिल तो है दिल‌’, ‌‘दिलबर मेरे‌’, ‌‘ओ मेरे दिल के‌‘, ‌‘वल्हव रे नाखवा‌’, ‌‘एक हसीना थी‌’, ‌‘मल्हार वारी‌’ और ‌‘परदेसिया‌’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में वादक कलाकार राशिद शेख, हार्दिक रावल, बाबा खान, नंदू डेविड, सुनील सालवी और रोहित साने ने अपने वादन से शानदार साथ दिया. गायकों और वादकों के बीच बेहतरीन तालमेल के कारण प्रत्येक गीत का आनंद और भी बढ़ गया. पुणे लोकमान्य फेस्टिवल के संस्थापक-अध्यक्ष एडवोकेट गणेश सातपुते और उत्सव के अध्यक्ष डॉ. नरेश मित्तल ने बताया कि लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से पुरानी यादें ताजा हो गईं, जिससे यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गया.