नई दिल्ली, 15 अ्नटूबर (वि.प्र.)
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग काे लेकर प्रदर्शन कर रहे उनके माता-पिता काे पुलिस ने गुरुवार सुबह इंडिया गेट से करीब 3:45 बजे हिरासत में ले लिया. करीब दाे घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं काे भी यहीं से हिरासत में लिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की. सभी प्रदर्शनकारियाें काे तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है. अंकिता उत्तराखंड के एक हाेटल में रिसेप्शनिस्ट थी. साल 2022 में एक वीआईपी काे विशेष सेवाएं देने से इनकार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. संबंधित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक नहीं है. अंकिता का परिवार इस मामले में लगातार दुष्यंत कुमार गाैतम की भूमिका पर सवाल उठाता रहा है.
दुष्यंत गाैतम काे हाल ही में सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है. अंकिता का परिवार इसी के विराेध में इंडिया गेट पर धरने पर बैठा है. बुधवार काे राहुल गांधी और प्रियंका भी अंकिता के परिवार के समर्थन में धरने पर पहुंचे थे.
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर अंकिता भंडारी के पिता ने कहा, अगर मेरी बेटी काे इंसाफ नहीं मिला, ताे पूरे देश में प्रदर्शन हाेंगे. हमारी सबसे पहली मांग है कि दुष्यंत गाैतम की नियुक्ति रद्द की जाए.