इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस

    16-Oct-2026
Total Views |

MumbaiPolice 
मुंबई, 15 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
अभिनेता इमरान खान काे मुंबई पुलिस ने नाेटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छाेड़ने का निर्देश दिया है. वहीं उनके वकील शुक्रवार काे बाॅम्बे हाईकाेर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
 
इमरान 10 अक्टूबर काे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इसके बाद मुंबई पुलिस ने इमरान खान काे हिरासत में भी लिया था. वे 22-23 जुलाई काे नीट पेपर लीक के विराेध में हुए काॅकराेच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे. इमरान भारतीय नहीं, अमेरिकी नागरिक हैं और विराेध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस मामले में उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. इमरान का जन्म अमेरिका के विस्काॅन्सिन में हुआ था. जन्म से ही उनके पास अमेरिका की नागरिकता और अमेरिकी पासपाेर्ट है.
वे कानूनी रूप से भारत के नागरिक नहीं हैं.
 
भारत में रहने और काम करने के लिए वे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. भारत में विदेशी नागरिकाें के प्रवेश, रहने और गतिविधियाें काे नियंत्रित करने के लिए इमिग्रेशन एंड फाॅरेनर्स एक्ट, 2025 लागू है.