बिबवेवाडी, 15 अक्टूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मलेशिया के कुआलालंपुर में आयाेजित पहली राष्ट्रकुल शालेय शतरंज अजिंक्यपद प्रतियाेगिता में भारत के क्रिशव कवित शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम राेशन किया है. पंद्रह वर्ष से कम आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करते हुए उन्हाेंने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया.
खास बात यह है कि इस प्रतियाेगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीतकर क्रिशव ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लाेहा मनवाया है.
कुआलालंपुर में 4 से 12 अक्टूबर के दाैरान इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियाेगिता का आयाेजन किया गया था. राष्ट्रमंडल शतरंज संघ की ओर से आयाेजित इस प्रतियाेगिता में भारत सहित मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, केन्या, बांग्लादेश, पाकिस्तान, कनाडा, नामीबिया, ब्रूनेई और स्काॅटलैंड जैसे 13 देशाें के 293 युवा शतरंज खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया था.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से उसके भावी खेल करियर काे एक नई दिशा मिलेगी. इस सफलता पर क्रिशव के परिवारजनाें ने उन्हें बधाई दी. भविष्य में भी वह इसी तरह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियाेगिताओं में सफलता प्राप्त कर भारत का नाम राेशन करे, ऐसी शुभकामनाएं सभी लाेग दे रहे हैं.