एक्टिविस्ट की हत्या के विरोध में पंजाब बंद रहा

स्कूल-कॉलेज बंद, दुकानों पर लटके ताले : लुधियाना, पठानकोट से लेकर जालंधर तक सड़कों पर सन्नाटा

    16-Oct-2026
Total Views |
 
Punjab
लुधियाना, 15 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
नशा विराेधी ए्निटविस्ट की हत्या के विराेध मेें गुरुवार काे पंजाब बंद का व्यापक असर दिखा. स्कल-काॅलेज बंद बंद रहे. दुकानाें पर भी ताले लटके रहे. लुधियाना, पठानकाेट से लेकर जालंधर में भी सड़काें पर सन्नाटा छाया रहा.
 
प्रदर्शनकारियाें ने माेहाली में हाइवे जाम किया इससे कई घंटाें तक ट्रैफिक प्रभावित रहा. परिवार ने ए्निटविस्ट का शव लेने से इनकार किया. हत्यारे काे फांसी देने की मांग की है. प्रशासन ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारी काे सस्पेंड कर दिया है. पंजाब की बाकी जगह से भी बंद काे समर्थन की सूचनाएं मिली. इसकाे देखते हुए अमृतसर शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात रहे. वहीं, मानसा में भी सिक्याेरिटी टाइट रही. मानसा में मानसा सिरसा राेड पर समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शन स्थल पर लाेगाें की भारी भीड़ देखी गई. इस जगह पर भारी पुलिस फाेर्स की तैनाती की गई है और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कमांडाेज भी तैनात किए गए हैं.
 
डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने जानकारी दी है कि आज यानी 15 तारीख काे बंद का जाे अह्वान किया गया है, उसके लिए हमने अपनी पर्याप्त सुरक्षा बल काे तैनात किया है. अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है और हमारी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है. हम किसी काे भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे. सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से हाेगा. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर काेई अपनी मर्जी से अपनी दुकान बंद करेगा ताे ठीक है, किसी से जबरदस्ती नहीं हाेने देंगे. बता दें, परविंदर सिंह झाेटा का पार्थिव शरीर अभी सिविल अस्पताल की माेर्चरी में है और परिवार ने अभी तक पाेस्टमार्टम के लिए सहमति नहीं दी है. झाेटा हत्याकांड के विराेध में पंजाब बंद काे कांग्रेस, शिराेमणि अकाली दल, बीजेपी, अकाली दल वारिस पंजाब दे और किसान संगठनाें ने भी समर्थन दिया है. ऐसे में संभावना है कि यह बंद व्यापक रूप से लागू हाेगा. जानकारी के लिए बता दें, दाे दिन पहले परविंदर सिंह झाेटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, जब उन्हें गाेली मार दी गई. आराेपी अश्वनी कुमार नाम का एक शख्स है जिसकी मेडिकल शाॅप है. हत्याकांड के बाद आक्राेशित भीड़ ने आराेपी की दुकान पर ताेड़-फाेड़ की और घर में भी आग लगा दी. वहीं, प्रशासन ने आराेपी अश्वनी कुमार के अवैध निर्माण पर बुलडाेजर एक्शन लिया है.