पेशावर, 15 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार काे स्कूल की जर्जर छत गिरने से 35 लाेगाें की माैत हाे गई. मृतकाें में 34 बच्चे व एक महिला टीचर शामिल है. इस हादसे में 40 बच्चे घायल हाे गए. इसमें कइयाें की हालत बेहद गंभीर स्थिति में हैं.
प्राइवेट स्कूल में हुए हादसे से पूरे पाकिस्तान में शाेक की लहर है. सभी बच्चाें की उम्र 13 वर्ष या उससे भी कम है. भारी अफरा-तफरी के बीच घायलाें काे आसपास के अस्पतालाें में भर्ती कराया गया. अभिभावकाें ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आराेप लगाया है. जर्जर छत के बावजूद पढ़ाई जारी रखने पर प्रशासन काे घेरा.
मासूम बच्चाें की माैत का जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार यह हादसा दीर काॅलाेनी इलाके में हुआ. अस्पताल के ट्राॅमा वार्ड में डाॅक्टराें और दूसरे कर्मचारियाें काे तैनात किया गया है.
उन्हाेंने मृतकाें के परिवाराें के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की. प्रधानमंत्री ने घायलाें के जल्द ठीक हाेने की कामना की. उन्हाेंने अधिकारियाें काे घायलाें के लिए बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी हादसे पर दुख जताया.
उन्हाेंने मारे गए बच्चाें के परिवाराें के प्रति संवेदना व्यक्त की. गवर्नर ने कहा कि मासूम बच्चाें की जान जाना बेहद दुखद त्रासदी है. उन्हाेंने घायल बच्चाें के जल्द स्वस्थ हाेने की कामना की और संबंधित अधिकारियाें काे उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्हाेंने अधिकारियाें से स्कूल की छत गिरने की घटना पर विस्तृत रिपाेर्ट मांगी है. साथ ही हादसे की वजह का पता लगाने का निर्देश भी दिया है.