पिंपरी, 15 अ्नटूबर (आ.प्र.)
पिंपरी चिंचवड़ मनपा के आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने आह्वान किया है कि, अपर्याप्त वर्षा और आगामी समय में पानी की किल्लत की संभावना काे ध्यान में रखते हुए, नागरिक पीने के पानी का उपयाेग अत्यंत जिम्मेदारी और किफायत से करें.
उन्हाेंने बताया कि संभावित जल संकट से निपटने के लिए शासन के निर्देशानुसार जलापूर्ति में 10 प्रतिशत की कटाैती करने के संबंध में मनपा ने तत्काल उपाय याेजनाएं शुरू कर दी हैं, और पानी के दुरुपयाेग काे राेकने के लिए वार्ड स्तर पर विशेष जांच दल नियुक्त किए गए हैं.
भारतीय माैसम विभाग द्वारा व्यक्त किए गए अनुमान के अनुसार, अल नीनाे के प्रभाव के कारण इस वर्ष तथा अगले वर्ष राज्य में वर्षा कम रहने की संभावना है. इसलिए भविष्य में पीने के पानी की किल्लत पैदा न हाे, इसके लिए अभी से ही प्रतिबंधात्मक उपाय करना आवश्यक है.
वर्तमान में उपलब्ध जल भंडार से दिनांक 31 अगस्त 2027 तक जलापूर्ति की जा सके, इसके लिए सभी मनपाओं और अन्य संबंधित संस्थानाें काे जलापूर्ति में 10 प्रतिशत की कटाैती करने के निर्देश शासन ने दिए हैं. उसी के अनुसार जल नियाेजन और किफायती उपयाेग के लिए मनपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है.