प्रवाह 2026 बिजनेस एक्स्पो का आज हाेगा आगाज

अग्रवाल समाज पुणे द्वारा की गईं पुरजोर तैयारियां : व्यापार, समाज व नई पीढ़ी को जोड़ने वाली पहल

    16-Oct-2026
Total Views |

dsfgr
येरवड़ा, 15 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 अग्रवाल समाज (पुणे) द्वारा आयोजित प्रवाह 2026 बिजनेस एक्स्पो का शुक्रवार, 16 अक्टूबर से आगाज हो रहा है. व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य, महिला उद्यमिता संबंधी नेटवर्किंग समेत नई पीढ़ी को जोड़ने के व्यापक उद्देश्य के साथ यह तीन दिवसीय एक्सपो होगा. डेक्कन कॉलेज ग्राउंड पर 16, 17 और 18 अक्टूबर को हो रहे इस विशेष आयोजन में एक ही छत नीचे विभिन्न विषयों के लिए मंच उपलब्ध होंगे. खासकर युवाओं की ऊर्जा और बुजुर्गों के अनुभव से संपन्न अनुभव, यहां सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मिलेगा. प्रवाह 2026 बिजनेस एक्स्पो का उद्घाटन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के हाथों होगा. साथ ही कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे समेत नीरज कंसल, प्रीति अग्रवाल, विशाल अग्रवाल और पवन सराफ भी सम्माननीय अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. इस तीन दिवसीय आयोजन में उद्योगपति, उद्यमी, मैन्युफैक्चरर्स, ट्रेडर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, बिल्डर्स, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी और युवा व्यवसायी एक साझा मंच पर आएंगे. आयोजकों ने बताया के प्रवाह- 2026 का उद्देश्य केवल व्यापारिक प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर व्यवसाय, समाज और नई पीढ़ी के बीच संवाद, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है. उद्घाटन समारोह के बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक लीडरशिप लीगसी विषय पर पैनल चर्चा में कैलाश काटकर (एमडी, क्विक हील टेक्नोलॉजीज्‌‍), विशाल अग्रवाल (एमडी, प्लास्टो टैंक्स) तथा भरत अग्रवाल (प्रेसिडेंट, वेिशकर्मा इंस्टिट्यूट) भाग लेंगे. दोपहर 3 से 4 बजे तक वूमेन आंत्रप्रिन्युअर्स के सत्र में रेशु अग्रवाल (एमडी, ब्रेनवर्ल्ड) अपने विचार रखेंगी. इसके बाद 4 से 6 बजे तक बिजनेस कोच सोनू शर्मा का विशेष सत्र होगा. साथ ही अग्रवाल समाज के लोगों के लिए विशेष डांडिया शाम 7 से 10 बजे तक अग्रवाल सोशल नेटवर्क द्वारा दांडिया नाइट आयोजित की गई है. गौरतलब है कि इस एक्स्पो के अंतर्गत रविवार, 18 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया गया है. आयोजकों ने बताया कि समाज में कार्यरत विभिन्न संस्थाएं, ईकाइयां, क्लब और संघटन एक साथ मिलकर जयंती समारोह में सम्मिलित हो रहे हैं.
 
मिलजुलकर मनाएंगे भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव

पुणे के इतिहास में पहली बार अग्रवाल समाज की सभी संस्थाएं, क्लब और इकाई मिलकर रविवार, 18 अक्टूबर अग्रसेन जयंती मनाएंगे. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित होगा. इस वर्ष अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में प्रवाह- 2026 के माध्यम से महाराजा अग्रसेनजी के एक रुपया, एक ईंट का संदेश आधुनिक व्यवसायिक परिवेश से जोड़ते हुए सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रगति की भावना पर केंद्रित है. ईश्वरचंद गोयल, अध्यक्ष, अग्रवाल समाज पुणे  
 

 dsfgr
 
 समाज को व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने का सार्थक मंच

 प्रवाह- 2026 के आयोजकों के अनुसार यह आयोजन व्यापारियों और उद्यमियों को नए संपर्क बनाने, विचार साझा करने, संभावित व्यावसायिक सहयोग तलाशने तथा समाज की नई पीढ़ी को व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने का मंच प्रदान करेगा. प्रवाह से जुड़ने के लिए सचिव संजय अग्रवाल (प्रिंस) 9822040265, सहसचिव मुकेश कानोड़िया 98225 45650 और कोषाध्यक्ष दीपक बंसल 9209094001 से संपर्क किया जा सकता है.