पुणे स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीतेंगे

विधायक शंकर जगताप ने चिंचवड़ में बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक में किया दावा

    16-Oct-2026
Total Views |

Pune 
चिंचवड़, 15 अ्नटूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
नगरसेवकाें, पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं की एकजुटता, आपसी समन्वय और याेजनाबद्ध प्रयासाें के बल पर पुणे स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में महायुति के उम्मीदवाराें की जीत तय हाेने का विश्वास चिंचवड़ निर्वाचन क्षेत्र के विधायक शंकर जगताप ने व्यक्त किया. चुनाव की तैयारियाें के लिए गुरुवार, 15 अ्नटूबर काे चिंचवड़ स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में आयाेजित प्रमुख पदाधिकारियाें की बैठक में बाेल रहे थे. इस बैठक में बीजेपी के शहराध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, पूर्व महापाैर तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष याेगेश बहल, महासचिव मधुकर बच्चे, माेरेश्वर शेंडगे, चिंचवड़ निर्वाचन क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष गणेश ढाेरे, एडवाेकेट हर्षद नढे, साेमनाथ तापकीर, सनी बारणे, माेहन राऊत सहित महायुति के प्रमुख पदाधिकारी, निर्वाचन क्षेत्र के सभी पुरुष व महिला नगरसेवक, बीजेपी के पदाधिकारी और मंडलाध्यक्ष उपस्थित थे. विधायक शंकर जगताप की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में चुनाव की पूर्व तैयारी, मतदाताओं तक पहुंचने का नियाेजन और संगठनात्मक जिम्मेदारियाें के संबंध में चर्चा की गई.
 
विधायक जगताप ने आह्वान किया कि पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बीजेपी उम्मीदवार डाॅ. स्मिता याेगेश जाधव और पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार काैस्तुभ मुरलीधर गावड़े काे विजयी बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समन्वय के साथ काम करें. उन्हाेंने कहा महायुति के सभी घटक दलाें के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हाेकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. शंकर जगताप ने कहा मतदाताओं से सीधा संपर्क साधकर याेजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. संगठनात्मक ताकत और नियाेजन के माध्यम से दाेनाें उम्मीदवाराें की जीत तय है.