दस हजार किफायती घरों के लक्ष्य पर काम करें

बावधन में कंपनी के नए आवासीय प्रोजेक्ट ‌‘वेंकटेश सेरेनिक‌’ के शुभारंभ पर सतीश मगर ने कहा

    16-Oct-2026
Total Views |
 
fcadf
बावधन, 15 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वेंकटेश बिल्डकॉन द्वारा बावधन के चांदनी चौक के पास विकसित किए जा रहे नए आवासीय प्रोजेक्ट ‌‘वेंकटेश सेरेनिक‌’ का शुभारंभ और सेल्स ऑफिस का उद्घाटन 11 अक्टूबर को सतीश मगर के हाथों हुआ. इस अवसर पर प्रोजेक्ट के सूचना ब्रोशर (इन्फॉर्मेशन बुकलेट) का भी विमोचन किया गया. इस अवसर पर मगरपट्टा टाउनशिप प्रोजेक्ट के चेयरमैन और ‌‘क्रेडाई‌’ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मगर ने कहा कि, विश्वास, गुणवत्ता और उत्कृष्ट निर्माण कार्य की परंपरा को संभालते हुए पुणे के रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले ‌‘वेंकटेश बिल्डकॉन‌’ ने महज 25 वर्षों में 6,000 से अधिक घरों का निर्माण किया है, जो बेहद गौरवपूर्ण है. अब वेंकटेश बिल्डकॉन को ‌‘सेरेनिक‌’ और अन्य आगामी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 10,000 घरों के निर्माण का लक्ष्य सामने रखकर काम करना चाहिए, ताकि उनका नाम पुणे के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो सके. इस समारोह के मंच पर विधायक भीमराव तापकीर, विधायक शंकर मांडेकर, विधायक किरण सामंत, पूर्व विधायक अतुल बेनके, पूर्व विधायक कुमार गोसावी, पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे उपस्थित थे. इनके साथ ही नगरसेवक दिलीप वेडेपाटिल, नगरसेविका अल्पना वर्पे, नगरसेविका रूपाली पवार, युवा नेता विराज भरणे, चतइत के संस्थापक एस. आर. कुलकर्णी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता उमेश पाटिल, वेंकटेश बिल्डकॉन के सीएमडी अंकुश आसबे, लहूराज आसबे, अरुण राजवाडे और हेमंत गोसावी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे. शुभारंभ के अवसर पर विधायक भीमराव तापकीर ने कहा जब वे नगरसेवक थे, तभी से उनका वेंकटेश बिल्डकॉन परिवार के साथ गहरा स्नेह है. कंपनी ने बेहतरीन निर्माण, विचारपूर्ण नियोजन और ग्राहकों के जीवन में खुशियां लाने वाले घरों का निर्माण कर पुणे के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपनी एक भरोसेमंद पहचान बनाई है. वहीं, विधायक मांडेकर ने कहा मुलशी के प्रवेश द्वार पर हो रहे इस नए प्रोजेक्ट के कारण इस पूरे परिसर को एक नया और आधुनिक रूप मिलेगा. सबसे पहले बुकिंग करने वाले पांच ग्राहकों को किया सम्मानित : इस खास मौके पर ‌‘वेंकटेश सेरेनिक‌’ प्रोजेक्ट में सबसे पहले बुकिंग करने वाले पांच ग्राहकों को उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के हाथों सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों, ग्राहक और कंपनी के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. डायरेक्टर अरुण राजवाडे ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का शानदार संचालन आरजे अक्षय ने किया.  
 
प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं और आधुनिक सुविधाएं

वेंकटेश बिल्डकॉन के सीएमडी अंकुश आसबे प्रस्तावना मेें बताया कि ःवेंकटेश सेरेनिक‌’ प्रोजेक्ट कुल 10 एकड़ के विशाल भूखंड पर दो चरणों में विकसित किया जा रहा है. इसके पहले चरण के तहत 3.75 एकड़ क्षेत्र में 28 मंजिला कुल 3 टावर्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 2 और 3 इकघ के कुल 550 फ्लैट्स और 13 शोरूम का बेहतरीन नियोजन है. प्रोजेक्ट में वाहनों के लिए छह स्तरों (सिक्स-लेवल) की अत्याधुनिक पार्किंग व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही लगभग 40,000 वर्ग फुट का विशाल इंडोर और आउटडोर एमेनिटीज एरिया विकसित किया जाएगा. यहां प्रमुख सुविधाओं में स्विमिंग पूल, सुसज्जित व्यायामशाला (जिम), जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के लिए श्रिरू-एरिया, योग और ध्यान के लिए समर्पित स्थान, को-वर्किंग लाउंज और चारों तरफ खूबसूरत हरियाली शामिल है. यह प्रोजेक्ट प्रकृति के करीब, एनडीए हिल्स के शानदार दृश्यों और शहर से बेहतरीन कनेक्टिविटी का एक अद्भुत संगम है.