सिम्बायोसिस ने मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका जैसे आकर्षक कार्यक्रमों के जरिए दिया संदेश उत्कृष्ट काम करने वाले सम्मानित

    16-Oct-2026
Total Views |

Symboisis 
लवले, 15 अक्टूबर (
आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के केंद्र में लाेगाें के व्यक्तिगत अनुभवाें काे रखते हुए, सुने गए व्यक्तिगत अनुभव: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव विषय पर आधारित एक आकर्षक कार्यक्रम के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाया गया.
 
सिम्बायाेसिस सेंटर फाॅर इमाेशनल वेलबीइंग ने सिम्बायाेसिस मेडिकल काॅलेज फाॅर वूमेन के मनाेराेग विभाग के सहयाेग से यह कार्यक्रम हुआ. प्रसिद्ध मराठी नाट्य और फिल्म अभिनेत्री अपर्णा पेठे ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बाधाओं काे ताेड़ने और सहानुभूति काे बढ़ावा देने में कहानी कहने और रचनात्मक अभिव्यक्ति की ताकत पर प्रकाश डाला. सिम्बायाेसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज संकाय के प्राेवाेस्ट, डाॅ. राजीव येरवड़ेकर ने एक विशेष वीडियाे संदेश साझा किया.
 
डाॅ. गिरिजा महाले द्वारा संचालित एक विचाराेत्तेजक पैनल चर्चा में डाॅ. शर्मिष्ठा देशपांडे, निनाद कुलकर्णी और अक्षय पाटिल एक साथ मंच पर आए. इस चर्चा में व्यक्तिगत अनुभवाें, उबरने (रिकवरी) की प्रक्रियाओं और बिना किसी पूर्वाग्रह या निर्णय के सुनने की परिवर्तनकारी शक्ति पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया. एक रचनात्मक आयाम जाेड़ते हुए, नुक्कड़ नाटक और नृत्य नाटिका के माध्यम से भावनात्मक कल्याण पर प्रभावशाली संदेश दिए गए.
 
इस कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए मानसिक स्वास्थ्य राजदूताें की घाेषणा भी की गई और विश्वविद्यालय की कल्याणकारी पहलाें में उत्कृष्ट याेगदान देने वालाें काे सम्मानित किया गया.
 
सिम्बायाेसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत आयाेजित इस कार्यक्रम में 217 प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया और इसका समापन हुआ. डाॅ. तन्मय वणाेस्कर ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
 
सार्थक बदलाव की शुरुआत इस आयाेजन ने एक महत्वपूर्ण संदेश पर ज़ाेर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की शुरुआत बातचीत से हाेती है, लेकिन सार्थक बदलाव की शुरुआत सहानुभूति और ध्यान से सुनने से हाेती है.