शहर में सजेगी ‌‘लोकमत रंगीलो गरबा 3.0‌’ की शानदार महफिल !

    16-Oct-2026
Total Views |

fdf
 
  पुणे, 15 अक्टूबर (आ.प्र.)

 रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, डांडिया की थाप, जगमगाती रोशनी, संगीत की धुन और गरबा को लेकर उत्साहित पुणेकरों के लिए मनोरंजन और उमंग से भरा खास आयोजन ‌‘लोकमत रंगीलो गरबा 3.0‌’ लेकर आ रहा है. वीटीपी रियल्टी प्रस्तुत तथा बड़ेकर ग्रुप और सुहाना मसाले के सहयोग से आयोजित होने वाले इस भव्य डांडिया महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. यह महोत्सव 16, 17 और 18 अक्टूबर 2026 को कोथरूड स्थित सूर्यकांत काकडे फार्म में लगातार तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा. पुणे के सांस्कृतिक और मनोरंजन जगत में खास आकर्षण बनने जा रहे इस आयोजन में संगीत, नृत्य, पारंपरिक गरबा और आधुनिक मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. रंग- बिरंगी सजावट, मनमोहक वातावरण, खान-पान के स्टॉल और आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स इस महोत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे. पारंपरिक गरबा, आधुनिक अंदाज गुजरात की पारंपरिक गरबा और डांडिया संस्कृति का आनंद पुणेकरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है. आकर्षक सजावट, रंगीन माहौल, उत्साहवर्धक संगीत और डांडिया की ताल पर नृत्य करने का अवसर यहां मिलेगा. पारंपरिक परिधानों में सजे युवा, मित्रों और परिवारों की भागीदारी से पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग जाएगा. ‌‘लोकमत रंगीलो गरबा‌’ केवल नृत्य का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, संगीत और मनोरंजन का भव्य उत्सव है.
 
 तीन दिन चलेगा ‌‘लोकमत रंगीलो गरबा 3.0‌’ उत्सव

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन दिनों तक शाम 7 बजे से ‌‘लोकमत रंगीलो गरबा 3.0‌’ उत्सव शुरू होगा. आयोजकों ने पुणेकरों से अपने परिवार और मित्रों के साथ बड़ी संख्या में शामिल होकर डांडिया की धूम और उत्सव का आनंद उठाने की अपील की है.