भाेसरी, 15 अ्नटूबर (आ.प्र.)
संक्रामक चाेटाें और सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजाें काे समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के वाईसीएम अस्पताल में अलग ‘सेप्टिक ऑपरेशन थिएटर’ तत्काल कार्यान्वित करने की मांग विधायक महेश लांडगे ने की है. इस संबंध में मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी काे ज्ञापन देकर आवश्यक प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग उन्हाेंने की.
पिंपरी-चिंचवड़ शहर की आबादी लगभग 40 लाख के करीब पहुंच चुकी है और बढ़ती आबादी के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा पर दबाव भी बढ़ रहा है. आम नागरिकाें, श्रमिकाें और आर्थिक रूप से कमजाेर वर्गाें के लिए वाईसीएम अस्पताल एक महत्वपूर्ण सहारा है. इसलिए यहां की इलाज सुविधाओं काे अधिक सक्षम और अपडेट करना आवश्यक हाेने की बात लांडगे ने अपने ज्ञापन में कही है. ज्ञापन के अनुसार, वाईसीएम अस्पताल में संक्रामक चाेटाें वाले मरीजाें की सर्जरी के लिए अलग सेप्टिक ऑपरेशन थिएटर की आवश्यकता है. यह सुविधा उपलब्ध न हाेने के कारण कुछ मरीजाें काे अन्य अस्पतालाें में स्थानांतरित करना पड़ता है या इलाज में देरी हाेती है. परिणामस्वरूप मरीजाें और उनके परिजनाें काे यात्रा का खर्च, वित्तीय बाेझ और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है.
निजी अस्पतालाें में इलाज का खर्च न उठा पाने वाले परिवाराें के लिए यह स्थिति विशेष रूप से कठिन साबित हाे रही है, इस ओर उन्हाेंने ध्यान आकर्षित किया. ज्ञापन में कहा गया है कि संक्रामक चाेटाें, मवादयुक्त या खराब हाे चुके घावाें और सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजाें का इलाज करने के लिए अलग व्यवस्था स्थापित करने से वाईसीएम में ही इलाज करना संभव हाे सकेगा. साथ ही, संक्रमण नियंत्रण और अन्य मरीजाें की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जा सकेंगे.