निवेश घोटाले में ईडी के 29 स्थानों पर छापे

मुंबई, नासिक, अहमदाबाद, सूरत तथा गांधीनगर में विभाग ने एक साथ की कार्रवाई

    17-Oct-2026
Total Views |

ED 
मुंबई, 16 अ्नटूबर (वि.प्र.)
ईडी द्वारा कराेड़ाें के निवेश घाेटाले में मुंबई सहित 29 ठिकानाें पर छापेमारी से हड़कंप मच गया. नासिक, अहमदाबाद, सूरत तथा गांधीनगर में भी अधिकारियाें ने कार्रवाई की. दाे लिस्टेड कंपनियाें के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. ‘व्हाट्सअप ग्रुप’ के जरिए एक लाख से ज्यादा लाेगाें से निवेश करा फ्राॅड किया गया है. सूत्राें के अनुसार शेयराें में उतार-चढ़ाव का षडयंत्र रचकर लाेगाें काे फंसाया गया है. छापेमारी के दाैरान कई दस्तावेज बरामद किए गए. शेयर बाजार में हेरफेर और छाेटे निवेशकाें काे भारी नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार काे छह शहराें में 29 ठिकानाें पर छापेमारी की.
 
मुंबई जाेनल ऑफिस-आई की टीम ने धन शाेधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मुंबई, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत और भावनगर में कार्रवाई की. जांच के केंद्र में आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और आरएंडबी डेनिम्स लिमिटेड के शेयराें में भारी हेरफेर के मामले पकड़ में आए हैं. ईडी की जांच के मुताबिक, दिसंबर 2025 के अंत से फरवरी 2026 के बीच ‘मल्टीबैगर स्टाॅक्स’ जैसे नामाें वाले व्हाट्सऐप समूहाें में इन कंपनियाें के शेयर खरीदने के लिए राेजाना संदेश भेजे गए. इन संदेशाें के बाद दाेनाें शेयराें में खरीदाराें की संख्या लगभग 3,400 से बढ़कर एक लाख से अधिक हाे गई.
 
जांच एजेंसी के अनुसार, इन समूहाें के जरिए छाेटे निवेशकाें काे शेयर खरीदने के लिए आकर्षित किया गया. जांच में सामने आया कि 25 फरवरी 2026 काे इन व्हाट्सऐप समूहाें काे अचानक डिलीट कर दिया गया. इसके बाद दाेनाें कंपनियाें के शेयर लाेअर सर्किट में चले गए और कुछ ही दिनाें में उनकी कीमत करीब 70% गिर गई. इससे एक लाख से अधिक छाेटे निवेशकाें काे भारी नुकसान हुआ. कई निवेशक ऐसे शेयराें के साथ फंस गए, जिन्हें वे बेच नहीं पा रहे थे.