देशभर के 100 छात्रों को मिला इसरो जाने का मौका

"कलाम स्ट्रीम चैलेंज 2026" के माध्यम से छात्रों के सपने होंगे साकार !

    17-Oct-2026
Total Views |
 
ISRO
पिंपरी, 16 अ्नटूबर (आ.प्र.)
देशभर के स्कूलाें व काॅलेजाें के 252 शाेध दलाें की भागीदारी वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियाेगिता ‘कलाम स्ट्रीम चैलेंज 2026’ काे विद्यार्थियाें का शानदार प्रतिसाद मिला.
 
पिंपरी स्थित एएसएम शैक्षणिक संकुल में आयाेजित प्रतियाेगिता के माध्यम से 100 मेधावी विद्यार्थियाें का चयन श्रीहरिकाेटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसराे) के शैक्षणिक दाैरे के लिए किया गया. पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की वैज्ञानिक साेच काे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इसका आयाेजन हुआ. समाराेह में इसराे के वैज्ञानिक डाॅ. ए.के.
 
सिन्हा, डाॅ. कलाम के परिजन शेख दाऊद व शेख फजलू रहमान, आईआईएसईआर के डाॅ. अरविंद नातू और एएसएम समूह के अध्यक्ष डाॅ. संदीप पाचपांडे माैजूद थे.
 
वक्ताओं ने विद्यार्थियाें काे समाजाेपयाेगी नवाचार, एआई और ्नवांटम तकनीक काे अपनाने तथा असफलताओं से सीख लेकर निरंतर शाेध करने हेतु प्रेरित किया. समाराेह में ‘कलाम्स एंजल’ फिल्म का टीजर और डाॅ. कलाम पर आधारित पुस्तकाें का विमाेचन किया गया. विद्यार्थियाें ने हरित ऊर्जा, साैर ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृषि, स्वास्थ्य, राेबाेटिक्स व रक्षा जैसे क्षेत्राें से जुड़े अपने नवाचारी प्राेजेक्ट और माॅडल प्रस्तुत किए. विजेताओं की घाेषणा करते हुए स्नातकाेत्तर वर्ग में शर्वरी पाटिल (प्रथम- थायाजाेलिडिनडायाेन डेरिवेटिव) और आफताब गड़करी (द्वितीय- माइक्राेवेव असिस्टेड ड्रग सिंथेसिस) काे सम्मानित किया गया. वहीं स्नातक (यूजी) वर्ग में रुचिता तावड़े (प्रथम- निर्भया अलर्ट), ओम डांगरे (द्वितीय- एआई फार्मासिस्ट) तथा ज्ञानेश्वरी (तृतीय- स्मार्ट कैंपस) ने शीर्ष स्थान हासिल किया.