केरलम में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ज्ञानेशकुमार की शवयात्रा निकाली

    17-Oct-2026
Total Views |
 
Keral
तिरुवनंतपुर, 16 अ्नटूबर
केरलम के पल्नकड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विराेध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियाें ने बाकायदा सीईसी का चिता सजाकर, माला चढ़ाई गई तस्वीर रखकर अंतिम संस्कार से जुड़े रीति-रिवाजाें का मंचन किया और बाद में बची हुई राख काे एक शाैचालय में बहा दिया.
 
यह प्रदर्शन पल्नकड़ शहर के स्टेडियम बस स्टैंड के पास ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयाेजित किया गया था. पार्टी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) कार्यालय से एक प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बस स्टैंड तक पहुंचे. वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की माला चढ़ी तस्वीर रखकर हिंदू अंतिम संस्कार की तरह रस्में निभाई, फिर प्रतीकात्मक चिता काे आग के हवाले कर दिया गया. इस विराेध प्रदर्शन का सबसे विवादित पहलू चिता जलने के बाद सामने आया. प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने वहां से राख एकत्र की और उसे मुख्य चुनाव आयुक्त का विराेध जताते हुए एक शाैचालय में बहा दिया. इस कदम के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकाें में तीखी बहस छिड़ गई है. इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी के दाेहरे रुख पर भी चर्चा शुरू हाे गई है.
 
दरअसल, कुछ समय पहले पल्नकड़ के ही गवर्नमेंट विक्टाेरिया काॅलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जब वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने इसी तरह का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया था, तब कांग्रेस नेताओं ने उसकी कड़ी आलाेचना की थी.