बाणेर, 16 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने 14 अक्टूबर को पुणे जिला परिषद स्कूलों के छात्रों के साथ संवाद किया. पुणे जिला परिषद के स्कूलों के छात्रों को नासा /ईएसए शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया है. स्टूडेंट्स एंड एमईए एंगेजमेंट प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. संवाद के दौरान, पुणे के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, डॉ. विनोद गायकवाड ने छात्रों के साथ पासपोर्ट सेवाओं तथा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं व मौकों के लिए पासपोर्ट की अहमियत पर बात की. भारतीय विदेश सेवा में अपने अनुभव और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी के आधार पर, उन्होंने वैेिशक अवसरों, अलग-अलग संस्कृतियों से सीखने और अपनी सोच को बड़ा करने की अहमियत के बारे में अपनी बातें साझा की. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने छात्रों को इंटरनेशनल एक्सपोजर का यह कीमती अवसर देने के लिए जिला परिषद की कोशिशों की तारीफ की. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे और अध्यापकों की उपस्थिति में कुल क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने चयनित छात्रों के लिए पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी और उनके आने वाले शैक्षणिक दौरे में सहायता के लिए 24 घंटे के अंदर उनके पासपोर्ट जारी कर दिये.