मनपा का अजब कारनामा

शहर में पानी की भारी किल्लत, टैंकरों से धोए जा रहे BRT डिवाइडर !

    17-Oct-2026
Total Views |
 
BRT
पिंपरी, 16 अक्टूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
समूचे राज्य में एक तरफ जहां सूखे जैसे हालात बने हुए हैं और पिंपरीचिंचवड़ शहर में भी पानी की भारी किल्लत के चलते जल कटाैती लागू है, वहीं दूसरी ओर पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की असंवेदनशीलता का एक चाैंकाने वाला मामला सामने आया है. एक तरफ जहां शहरवासी पीने के पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कालेवाड़ी इलाके में चिलचिलाती धूप में पानी के टैंकर मंगवाकर इठढ (बस रैपिड ट्रांजिट) के डिवाइडर धाेने का अजीबाेगरीब कारनामा देखने काे मिला है.
 
एक समय जब शहर के नागरिक पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं और पानी बचाने की अपील की जा रही है. ऐसे में मनपा द्वारा इस तरह खुलेआम पानी की बर्बादी किए जाने से नागरिकाें में भारी गुस्सा और चिंता देखने काे मिल रही है. लाेगाें का कहना है कि जाे प्रशासन जनता काे जल ही जीवन है और पानी बचाओ का पाठ पढ़ाता है, उसी के अधिकारियाें का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. इस अंसवेदनशील घटना के बाद अब देखना यह हाेगा कि क्या मनपा प्रशासन इस मामले में काेई कार्रवाई करता है या फिर अपनी गलती पर पर्दा डालने की काेशिश करता है.