मिठाइयां, उपहार विदेश भेजने डाकघर तैयार

बड़े डाक कार्यालयों में दीपावली पर खास पार्सल बुकिंग और पैकिंग की सुविधा उपलब्ध

    17-Oct-2026
Total Views |

PostOffice 
पुणे, 16 अ्नटूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
दीपावली के अवसर पर डाकघर से दिवाली फराल, मिठाइयां और उपहार के पार्सल भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. नागरिक दिवाली की पार्सल बुकिंग डाक विभाग के किसी भी कार्यालय से कर सकते हैं और पार्सल पैकिंग की सुविधा डाक विभाग द्वारा शहर के बड़े डाक कार्यालयाें में की गई है. यह सुविधा 14 अ्नटूबर से 28 नवंबर तक रहेगी.
 
यह जानकारी पुणे डाक विभाग की पाेस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में दी. डाक सेवा निदेशक अभिजीत बनसाेडे और अन्य वरीष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
 
दिवाली के अवसर पर पुणे डाक विभाग ने एक अभिनव पहल शुरू की है. 2023 में 1011 पार्सल्स, 2024 में 1847 पार्सल्स, 2025 में 2603 पार्सल्स डाक विभाग द्वारा विदेश में भेजी गई थीं. बहुत कम कीमत में पैकिंग करके उचित दराें पर विदेश भेजने की व्यवस्था की गई है. जाे नागरिक अपने दैनिक कामकाज से समय निकालकर डाकघर नहीं आ सकते, उनके लिए घर से दिवाली मिठाइयां,फराल का पार्सल लेने की सुविधा भी डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है. इसके लिए डाकिया घर आकर पार्सल निः शुल्क ले जाएगा. यह जानकारी पाेस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने दी.
 
उन्हाेंने कहा कि, विदेश में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए दिवाली मनाने भारत और पुणे आना संभव नहीं हाेता. इस बात काे ध्यान में रखते हुए, दुनिया भर में रहने वाले प्रियजनाें काे दिवाली की मिठाइयां, उपहार भेजकर उनकी दिवाली की खुशी दाेगुनी करने के लिए पुणे डाक विभाग ने इन पार्सलाें काे विदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है.
 
पुणे शहर के जी.पी.ओ., पुणे शहर मुख्य डाकघर, चिंचवड ईस्ट, मार्केट यार्ड, पर्वती तथा अन्य बड़े डाकघराें में दिवाली फराल,मिठाइंयाें के डिब्बाें की पैकिंग के लिए उपकरण लगाए गए हैं.
 
नागरिकाें से अपील की है कि अधिक से अधिक लाेग इस सेवा का लाभ उठाएं. दिवाली तक निःशुल्क पिकअप सेवा के लिए नागरिक 7028007223 और 8421372317 पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.