वाॅशिंगटन, 16 अ्नटूबर (वि.प्र.)
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज 16 अक्टूबर काे उड़ने वाली कार दिखाई. डेमाे के दाैरान, राेडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हाे गई. इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई.
इस कार में राॅकेट में इस्तेमाल हाेने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं. इनकी मदद से ये कार उल्टी हाेकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है. ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है.
कार का प्राेडक्शन 2028 में शुरू हाेगा. सफल लैंडिंग के बाद मस्क ने कहा- चलिए, यह काम कर गया. मस्क ने इस कार काे टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियराें के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया. मस्क ने बताया कि कार खुद काे ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है. कार में हवा में कंट्राेल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं. यह बिल्कुल राॅकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है. इवेंट में जब एक दर्शक ने पूछा कि क्या यह कार आम सड़काें पर चलाने के लायक है, ताे मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है. हालांकि, उन्हाेंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही हाेगी.