पिंपरी, 16 अ्नटूबर (आ.प्र.)
मनपा के यशवंतराव चव्हाण मेमाेरियल (वाईसीएम) हाॅस्पिटल के परिसर में ढाेल बजाना, डीन के खिलाफ मामला दर्ज हाेना, चलती एम्बुलेंस से मरीज का नीचे गिरना और अब इसके बाद हाॅस्पिटल के पाेस्टमाॅर्टम विभाग में एक डाॅक्टर द्वारा कथित ताैर पर शराब पार्टी करने की चाैंकाने वाली घटना सामने आई है. इस घटना का संज्ञान लेते हुए मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने डाॅ. वैभव अविनाश म्हस्के काे निलंबित कर दिया. कर्तव्य के दाैरान शराब के नशे में पाये जाने काे लेकर तत्काल सेवा से निलंबित किया गया. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी प्रशासन काे दिये गये और 15 दिनाें के भीतर दाेषाराेपपत्र पेश करने के निर्देश दिये.
ये चाराें घटनाएं महज एक महीने के भीतर घटी हैं, जिसके कारण वाईसीएम हाॅस्पिटल राेगी सेवा से ज्यादा विभिन्न विवादित घटनाओं काे लेकर चर्चा में आ गया है. मनपा के चिकित्सा विभाग के अंतर्गत शहर के विभिन्न हिस्साें में 8 बड़े हाॅस्पिटल, 28 दवाखाने, 20 स्वास्थ्य केंद्र, 8 परिवार नियाेजन केंद्र, 36 टीकाकरण केंद्र हैं. 700 बेड की क्षमता वाला सबसे बड़ा वाईसीएम, 400 बेड वाला थेरगांव हाॅस्पिटल, 100 बेड वाला नया भाेसरी, 130 बेड वाला नया आकुर्डी हाॅस्पिटल, 120 हाॅस्पिटल वाला नया जीजामाता हाॅस्पिटल सहित मनपा के हाॅस्पिटलाें में कुल 1,589 बेड की व्यवस्था है. वाईसीएम हाॅस्पिटल में प्रतिदिन 3000 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं और इनडाेर विभाग में 600 से अधिक मरीज उपचार करा रहे हैं. मरीजाें की संख्या बढ़ने के बावजूद, पिछले एक महीने में वाईसीएम में विभिन्न विवादित घटनाएं घटी हैं. राेगी सेवा की तुलना में हाॅस्पिटल विभिन्न विवादित घटनाओं के कारण चर्चा में आ गया है.
पाेस्टमाॅर्टम विभाग में क्या हुआ? वाईसीएम हाॅस्पिटल के पाेस्टमाॅर्टम विभाग में गुरुवार काे एक शव लाया गया था. मृतक के रिश्तेदार डाॅक्टर से मृत्यु के कारण के प्रमाणपत्र की मांग कर रहे थे. रिश्तेदार यह विनती कर रहे थे कि हम रात भर रुके हैं, प्रमाणपत्र दीजिए. हालांकि, शराब के नशे में साेए हुए डाॅक्टर ने प्रमाणपत्र देने से इन्कार कर दिया. साेशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियाे क्लिप में यह दिखाई दे रहा है कि वीडियाे रिकाॅर्डिंग बंद करने की धमकी दी गई थी. यह मामला सामने आते ही प्रशासन ने संबंधित डाॅक्टर काे कारण बताओ नाेटिस जारी किया है और तत्काल स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है.
वाईसीएम में चार विवादित घटनाएं शांतता क्षेत्र हाेने के बावजूद गणेशाेत्सव के दाैरान 22 सितंबर काे वाईसीएम के परिसर में ढाेल बजाया गया. इस मामले में वरिष्ठ डाॅक्टर समेत 6 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह मामला अभी ताजा ही था कि सहकर्मी डाॅक्टर का अपमान करने के आराेप में डीन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. 10 अक्टूबर काे वाईसीएम हाॅस्पिटल की एम्बुलेंस से एक लावारिस मरीज काे ले जाते समय एम्बुलेंस का पिछला दरवाजा अचानक खुल गया और मरीज स्ट्रेचर सहित सड़क पर गिर गया. इस मामले में अनुबंधित रूप से कार्यरत एम्बुलेंस ड्राइवर और वार्ड बाॅय काे निलंबित कर दिया गया. 15 अक्टूबर काे यह खुलासा हुआ कि हाॅस्पिटल के पाेस्टमाॅर्टम विभाग में डाॅ. वैभव म्हस्के ने शराब पार्टी की थी.