पुणे वृत्तपत्र विक्रेता संघ द्वारा विश्रांतवाड़ी स्थित समाज कल्याण भवन में ‘वृत्तपत्र विक्रेता दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में वृत्तपत्र विक्रेताओं, पाठकों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, ट्रस्टियों, विभागाध्यक्षों, विक्रेताओं, समाचारपत्र समूहों के प्रबंधन, कर्मचारियों, रक्तदाताओं व उपस्थित गणमान्यों का पुणे वृत्तपत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष विजयपारगे ने आभार व्यक्त किया.