आदर्श मंडल में जनरल व निशुल्क नेत्र चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ

    18-Oct-2026
Total Views |
 

frwg
पुणे, 17 अक्टूबर (आ.प्र.)

श्री आदर्श मंडल के सहयोग से जयतु फाउंडेशन एवं नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (NMO) द्वारा संचालित निशुल्क जनरल एवं नेत्र चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कल्पतरू प्लाजा, भवानी पेठ स्थित मंडल के परिसर में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन सराफ एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट फतेहचंदजी रांका के करकमलों से हुआ. इस अवसर पर जयतु फाउंडेशन की संस्थापक कु. कल्याणी पूजा सुकेश रणसिंह तथा NMO के डॉ. प्रशांत चौधरी उपस्थित रहे. डॉ. प्रशांत चौधरी ने NMO द्वारा महाराष्ट्र सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की गई चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी. केंद्र में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम में आदर्श मंडल अध्यक्ष सुभाष ओसवाल, उपाध्यक्ष प्रताप ढालावत, कोषाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रवक्ता अमित शाह, सेक्रेटरी अरविंद सोलंकी सहित मंडल के अनेक सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त किया गया.