बिबवेवाड़ी, 17 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) मां आशापुरा माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में ‘पुणे गॉट टैलेंट’प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया गया. स्थानीय कलाकारों की छुपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किए गए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लोगों का भारी रिस्पांस मिला. यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई थी - 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग. दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, वादन, मिमिक्री, नाट्यछटा (एकपात्री अभिनय) और योग जैसी विभिन्न कलाओं में अपना कौशल प्रदर्शित कर दर्शकों का दिल जीत लिया. बच्चों के समूह द्वारा प्रस्तुत मनमोहक प्रदर्शन की दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहना की, वहीं बड़ों के वर्ग में भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिलीं. कार्यक्रम का आयोजन मां आशापुरा माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया गया था. प्रतियोगिता का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक आनंद अग्रवाल, कल्याणी दर्डा और लीना खंडेलवाल ने किया. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय भंडारी, चेतन भंडारी, श्याम खंडेलवाल, मंगेश कटारिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अमोल कुचेरिया, टीना अग्रवाल, सीए दीपक जैन, मोना लोढ़ा और उनके सहयोगियों ने विशेष प्रयास किए.
पुणे गॉट टैलेंट जैसी प्रतियोगिताओं से नवरात्रि उत्सव का आनंद हुआ दोगुना पुणे गॉट टैलेंट जैसी प्रतियोगिताओं से शहर के उभरते हुए कलाकारों को एक सही मंच मिलता है और उनका आत्मवेिशास बढ़ाने में मदद मिलती है. इसको सफल बनाने हेतु ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने परिश्रम किया है. आसपास के नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. इस कार्यक्रम सेसही मायने में नवरात्रि उत्सव का आनंद दोगुना हो गया है. -विजय भंडारी, अध्यक्ष, मां आशापुरा माता मंदिर ट्रस्ट
प्रतियोगिता में इन बच्चों ने हासिल किए विभिन्न स्थान, पुरस्कार प्रदान किए गए 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रिशा पी. शाह ने प्रथम स्थान, ईशाल भलगट ने द्वितीय स्थान, नीव सागर लोढ़ा ने तृतीय स्थान और धानि चेतन जैन ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया. 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुष्कर जैन ने प्रथम स्थान, लेहेर रोहित मित्तल ने द्वितीय स्थान, जबकि सुयेश कैलाश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.