‌‘आध्यावी‌’ की ओर से विशेष ‌‘दीपावली एडिट‌’ प्रदर्शनी

त्योहारों के निमित्त डिजाइनर साड़ियां, ड्रेसेस, आभूषण और एक्सेसरीज उपलब्ध

    19-Oct-2026
Total Views |
 
vgsdf
पुणे, 18 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ‌

‘आध्यावी‌’ की यात्रा एक साधारण सोच कि ‌‘जो महिला अपने परिवार की प्यार से देखभाल करने के साथ-साथ बाहर कदम रखने और अपने जुनून को पूरा करने का साहस रखती है, वह वास्तव में सराहना, थोड़ी मदद और ढेरों प्रोत्साहन की हकदार है.‌’ एक प्रदर्शक की भूमिका से निकलकर आयोजक की भूमिका में कदम रखते हुए, सहस ंस्थापक माधवी गुप्ता, पूनम सिंह, निहारिका मिस्त्री और मीना अग्रवाल ने ‌‘आध्यावी‌’ की स्थापना की. ‌‘आध्यावी‌’ का अर्थ है- ‌‘एक योद्धा राजकुमारी‌’, और यह संस्था इस दृढ़ वेिशास के साथ काम करती है कि हर महिला के भीतर एक योद्धा राजकुमारी छिपी होती है. इस त्योहारी सीजन में, आगामी ‌‘आध्यावी प्रदर्शनी‌’ पुणे, मुंबई और बंगलुरु के 50 से अधिक उत्साही प्रदर्शकों को एक मंच पर ला रही है, जो अपनी सुंदर कला का प्रदर्शन करेंगे. इसमें शामिल होने वाला प्रत्येक प्रदर्शक अपने साथ एक नई कहानी लेकर आ रहा है. इस प्रदर्शनी के माध्यम से बेहतरीन साड़ियां, ड्रेसेस, आभूषण, एक्सेसरीज, विशेष दीपावली उपहार, दीपावली के दीये, कंदील, स्वादिष्ट भोजन और बहुत कुछ प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है.  
 
त्योहारी सीजन में आज सजेगी ‌‘आध्यावी‌’ प्रदर्शनी

अपने पिछले ग्राहकों के प्यार और समर्थन से प्रेरणा लेते हुए तथा हर बार कुछ नया और अनन्य प्रस्तुत करने के उद्देश्य से, ‌‘आध्यावी‌’ ने अपने अगले कार्यक्रम ‌‘दीपावली एडिट‌’ की घोषणा की है. यह भव्य कार्यक्रम सोमवार, 19 अक्टूबर को पुणे के ‌‘रॉयल कॉनॉट बोट क्लब‌’ में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा.