नीलकंठ में सोने और हीरे के आभूषणों की अनूठी पेशकश

ग्रैंड ज्वेलरी फेस्टिवल को ग्राहकों से मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

    19-Oct-2026
Total Views |
 
vdsg
लक्ष्मी रोड, 18 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे के प्रसिद्ध नीलकंठ ज्वेलर्स के ‌‘ग्रैंड ज्वेलरी फेस्टिवल‌’ को हमेशा की तरह शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. नवरात्रि से लेकर दीपावली तक, और आगे शादी की सीजन के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्तों पर बुकिंग और डिलीवरी जारी है. सबसे अलग और यूनिक ज्वेलरी, आकर्षक वैरायटी और चमकदार-नक्काशीदार डिजाइन्स इस समय ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. निदेशक दिलबाग सिंह बीर ने बताया कि नीलकंठ की खासियत माना जाने वाला ‌‘ग्रैंड ज्वैलरी फेस्टिवल‌’ बहुत धूमधाम से चल रहा है. इस ग्रैंड ज्वेलरी फेस्टिवल के लिए हमने दो-तीन महीनों तक कड़ी मेहनत करके तैयारी की है. इसके लिए हमने हीरे, सोने और चांदी में बेहद खूबसूरत और नए डिजाइन तैयार किए हैं, जो पहले कभी देखने को नहीं मिले. नवरात्रि के बाद अब विजयादशमी (दशहरा) की बुकिंग भी जोर-शोर से शुरू है. इसके तुरंत बाद दीपावली और शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है. नवरात्रि का शुभ मुहूर्त होने के कारण लोग शादियों की अग्रिम बुकिंग के लिए भी आ रहे हैं. ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने वैले पार्किंग का इंतजाम भी किया है, ताकि पार्किंग को लेकर किसी को कोई असुविधा न हो. उन्होंने बताया कि फेस्टिवल और शादी के सीजन को देखते हुए बहुत अच्छी वैरायटी बनाई गई है. डायमंड के दाम इस समय बहुत ही उचित (रीजनेबल) चल रहे हैं. हमने डायमंड में जो वैरायटी तैयार की है, उसे शादी के सीजन और फेस्टिवल्स दोनों बातों को ध्यान में रखकर बनाया है. अगर कोई ग्राहक 25-30 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की ज्वेलरी मांगता है, तो उसका भी पर्याप्त स्टॉक हमारे पास मौजूद है. फिलहाल डायमंड और सोने की ज्वेलरी दोनों की ही वैरायटी की जबरदस्त डिमांड आ रही है. खासकर, एंटीक और राजवाड़ी डिजाइनों की मांग हमेशा की तरह सबसे ज्यादा है. इसके अलावा, हम ग्राहकों के सामने गंठन, मंगलसूत्र, चेन, बैंगल व नेकलेस जैसे आभूषणों की पूरी रेंज पेश करते हैं. हमारे देश में मुहूर्त पर खरीदारी करना हमेशा शुभ और अच्छा ही माना जाता है. पिछले वर्षों में भी व्यापार के नजरिये से दशहरे काफी अच्छे रहे थे. मुझे ऐसा लगता है कि पिछले दशहरे की तुलना में इस साल का दशहरा और भी बेहतरीन रहेगा, क्योंकि कीमतें किफायती (रीजनेबल) हैं और लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं. दशहरे के शुभ मुहूर्त पर डिलीवरी लेने के लिए कई ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग कर ली है. इसके साथ ही, आगे दीपावली और शादी का सीजन आ रहा है, इसलिए बुकिंग और डिलीवरी दोनों का काम तेजी से चल रहा है.  
 
कीमतों में स्थिरता से खरीदारी का अच्छा अवसर

 दिलबाग सिंह बीर ने कहा, पिछले कुछ महीनों से सोने के भाव एक तय सीमा में बने हुए हैं. इसमें कोई बहुत बड़ी बढ़ोतरी या गिरावट नहीं देखी गई है. एक तरह से ये भाव स्थिर हैं. ग्राहक ऐसी स्थिति में खरीदारी करना पसंद करते हैं. सोने के वर्तमान भाव खरीदारी के दृष्टिकोण से बहुत अच्छे हैं. इसके अलावा, भविष्य में कीमतें बढ़ने की संभावना है, इसलिए मौजूदा दामों पर सोना खरीदना ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. इसी वजह से दशहरा, दीपावली और उसके बाद शुरू होने वाले शादियों के सीजन के लिए ग्राहक बुकिंग और डिलीवरी हेतु शोरूम पहुंच रहे हैं.  
 
सजावट और रोजमर्रा के उपयोग हेतु चांदी के आर्टिकल्स

दीपावली के अवसर पर लोग चांदी के उपहारों की भी काफी मांग कर रहे हैं. दिलबाग सिंह ने बताया कि उपहार देने के लिए हमने एक बहुत बेहतरीन रेंज तैयार की है. इसमें 2,000 रुपये से लेकर 1-2 लाख रुपये तक के उपहार उपलब्ध हैं. यहां ऐसे कई उत्पाद हैं जिन्हें लोग अपनी पसंद से अपने दोस्तों और परिचितों को खुशी-खुशी उपहार में दे सकते हैं. इस तरह के उपहार चुनते समय लोग यह ध्यान रखते हैं कि उन्हें सजावट (शो-केस) के लिए रखा जा सकता है या दैनिक उपयोग में लाया जा सकता है. यानी इन उपहारों में इस्तेमाल करने योग्य चीजें भी हैं और सजाने के लिए भी. सजावट के लिए रखी जाने वाली कई चीजों पर हमने इतनी बेहतरीन कारीगरी की है कि ग्राहकों का मन करता है कि वे इसे हमेशा संभालकर अपने पास रखें.
 
ग्राहकों की हर पसंद और अपेक्षा सर्वोपरि

त्योहारों के इस दौर में ग्राहकों की हमेशा से यही चाहत होती है कि उन्हें हर बार कुछ नया और अनोखा देखने को मिले. नीलकंठ ज्वेलर्स ने इस मांग को पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया है. सोने और हीरों में हमने ऐसे अनूठे और नवीन डिजाइन तैयार किए हैं, जो इससे पहले बाजार में कभी नहीं देखे गए. एकदम यूनिक डिजाइन ग्राहकों को पहली ही नजर में भा रहे हैं. हर वर्ग के ग्राहकों की जेब और पसंद का खास ख्याल रखते हुए हमने अपने हर कलेक्शन को हर बजट के अनुकूल ढाला है. चाहे कोई ग्राहक कम बजट में हल्के और खूबसूरत आभूषणों की तलाश में हो, या फिर भव्य और भारी डिजाइन की मांग कर रहा हो- हमारे पास हर जरूरत का बेहतरीन विकल्प मौजूद है. ग्राहकों की हर पसंद और अपेक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सीधे शब्दों में कहें तो - ‌‘यू नेम इट, वी हैव इट‌’. - दिलबाग सिंह बीर, निदेशक, नीलकंठ ज्वेलर्स
 
 
vdsg