दगडूसेठ गणपति ट्रस्ट द्वारा 500 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त श्रवणयंत्र वितरित

    19-Oct-2026
Total Views |
 
vdf

पुणे, 18 अक्टूबर (आ.प्र.)

श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट, सुवर्णयुग तरुण मंडल ने जय गणेश मेडिकल रुग्णसेवा अभियान के तहत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से आए 500 वरीष्ठ नागरिकों को मुफ्त श्रवणयंत्र बांटे. यह कार्यक्रम सदाशिव पेठ के फड़के हॉल में संपन्न हुआ. इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन महेश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष सुनील रासने, जनरल सेक्रेटरी और विधायक हेमंत रासने, ट्रस्टी राजेंद्र गावड़े, ट्रस्टी पराग वांबुरे, राजाभाऊ घोडके, विलास रासकर, राजेंद्र पायमोड़े, सुवर्णयुग तरुण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण, मंगेश सूर्यवंशी, सचिन आखाड़े, सनी सिद्ध, रुणाल केसरकर, विशाल केदारी, तुषार रायकर, दिनेश परदेशी, महादेव पवार, इंद्रजीत रायकर, संतोष रसाल समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. यह पहल ॲलिम्को कंपनी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. ट्रस्ट के वैद्यकीय सेवा प्रमुख राजेंद्र परदेशी और साथियों ने कार्यक्रम का व्यवस्थापन किया. महेश सूर्यवंशी ने कहा, रुग्णसेवा यह ईश्वरसेवा है. पुणे, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के साथ-साथ बीड, जालना, परभणी, नांदेड़, यवतमाल जैसे अलगअलग जिलों से आए लाभार्थियोंने इसका लाभ लिया हैं. अब तक 32 हजार लोगों को मुरत श्रवणयंत्र बांटे जा चुके हैं.