स्नेह मिलन समारोह में महेश सूर्यवंशी सम्मानित
श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष चुने जाने पर दीं शुभकामनाएं
19-Oct-2026
Total Views |
बाजीराव रोड, 18 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर हाल ही में चुने गए महेश सूर्यवंशी को पुणेवासियों ने ढेरों शुभकामनाएं दीं. उनके अध्यक्ष पद पर चुने जाने और उनके जन्मदिन के अवसर पर एक स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. महेश सूर्यवंशी मित्र परिवार की ओर से थोरले बाजीराव पेशवा रोड स्थित नू.म.वि. स्कूल के प्रांगण में इस स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल, महापौर मंजूषा नागपुरे सहित राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, बैंकिंग, औद्योगिक, सांस्कृतिक, खेल जगत और गणेशोत्सव से जुड़े गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे. स्नेह-मिलन समारोह में महेश सूर्यवंशी ने कहा कि, सार्वजनिक ट्रस्ट सत्ता का केंद्र न बनकर मानव सेवा का सेवा-केंद्र बनना चाहिए. इसके अनुसार आगामी समय में कार्य करने का संकल्प उन्होंने व्यक्त किया. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर महेश सूर्यवंशी का अगले पांच वर्षों के लिए चयन हुआ है. इस उपलक्ष्य में सुवर्णयुग तरुण मंडल सहित विभिन्न गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी गइ.