मानवीय मूल्यों की रक्षा मानव संसाधन प्रबंधकों की जिम्मेदारी

श्री महालक्ष्मी मंदिर में 50 महिला एचआर प्रबंधकों के सम्मान समारोह में प्रदीप भार्गव ने कहा

    19-Oct-2026
Total Views |
 

grsdgv
सारसबाग स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदीप भार्गव के हाथों विभिन्न क्षेत्रों की 50 महिला HR प्रबंधकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भार्गव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के साथ काम करते हुए उनकी बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता और नियोजन कौशल का शानदार अनुभव मिला है. महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं और योजना बनाने से लेकर उसके कार्यान्वयन तक उनका प्रदर्शन सराहनीय है. उद्योग जगत में संबंध केवल व्यावसायिक लेनदेन तक सीमित न होकर उनमें मानवीय संबंध और संवेदनशीलता बने रहना चाहिए. मानवीय मूल्यों को बनाए रखने व संजोने की मुख्य जिम्मेदारी मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधकों की होती है. समारोह में उत्सव प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल, ट्रस्टी भरत अग्रवाल व प्रवीण चोरबेले उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रमुख ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल व अमिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. भार्गव ने कहा, आज के दौर में कई चीजें केवल व्यावसायिक और व्यावहारिक बनकर रह गई हैं. ऐसे माहौल में एचआर प्रबंधकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है. संगठन में मानवीय मूल्यों को बचाकर रखना और कर्मचारियों के बीच इंसानियत तथा संवेदनशीलता बनाए रखना एचआर विभाग का प्रमुख कार्य है.