देश में माैसम की जानकारी देने वाली प्रणाली की जशरत

आईआईटीएम में ‌‘क्लाइमेट साइंस इन टू सर्विसेज फॉर इंडिया फोरम‌’ कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के विचार

    19-Oct-2026
Total Views |
grfg

पाषाण, 18 अक्टूबर ( आ.प्र.)

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी (आईआईटीएम), पुणे ने शनिवार(17 अक्टूबर) को पाषाण स्थित अपने कैंपस में क्लाइमेट साइंस इन टू सर्विसेज फॉर इंडिया फोरम की पहली स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के 80 से अयादा इंस्टीट्यूशन के 150 से अयादा पार्टिसिपेंट शामिल हुए थे. कार्यक्रम में क्लाइमेट साइंस को प्रैक्टिकल सर्विसेज से जोड़ने पर फोकस किया गया ताकि पॉलिसी से जुड़ी जानकारी और सोच-समझकर फैसले लेने में मदद मिल सके. टेक्निकल सेशन में मौसम और क्लाइमेट प्रोडक्ट्स, क्लाइमेट मॉडल्स, डेटा और देश के लिए क्लाइमेट सर्विसेज इन्फॉर्मेशन सिस्टम की जशरत पर जोर दिया गया. सेक्टर के हिसाब से कंसल्टेशन में हेल्थ, एनर्जी और फाइनेंस, क्लाइमेट प्रोजेक्शन और सर्विस पर खास फोकस वाले थीमैटिक ग्रुप्स शामिल थे. थीमैटिक सेशन ने सेक्टर के हिसाब से क्लाइमेट इन्फॉर्मेशन की जशरतों और एप्लीकेशन पर ब्रेनस्टॉर्मिंग और इंटरैक्टिव चर्चा के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया गया. कार्यक्रम में पृथ्वी मंत्रालय और केंद्र सरकारी विभाग, ऑपरेशनल एजेंसी, रिसर्च और एकेडमिक इंस्टीट्यूशन, एनजीओज््‌ा‍ , सिविल सोसायटी और प्राइवेट सेक्टर के स्टेकहोल्डर शामिल थे. कंसल्टेशन में जशरी क्लाइमेट सर्विसेज डेवलप करने और अलग-अलग सेक्टर में मौसम और क्लाइमेट की जानकारी के इस्तेमाल को मजबूत करने में क्लाइमेट साइंस की भूमिका पर फोकस किया गया. कार्यक्रम में आईआईटीएम के निदेशक डॉ. ए. सूर्यचंद्र राव, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी), इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के पूर्व निदेशक प्रो. वी. के. दधवाल उपस्थित थे. आईआईटीएम के सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज रिसर्च की प्रकल्प निदेशक डॉ. सुवर्णा फडणवीस ने स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी. टेक्निकल सेशन में वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएमओ) के क्लाइमेट एप्लीकेशन्स एंड सर्विसेज डिवीजन की पूर्व प्रमुख डॉ. रूपा कुमार कोल्ली ने देश के लिए क्लाइमेट सर्विसेज इन्फॉर्मेशन सिस्टम की जशरत पर जानकारी दी. मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के साइंटिस्ट अमरदीप राजू ने पॉलिसी से जुड़ी क्लाइमेट चेंज इन्फॉर्मेशन की जशरत पर जानकारी दी. आईआईटीएम की वरीष्ठ वैज्ञानिक डॉ. स्वप्ना पनिकल ने क्लाइमेट मॉडल पेश किया.