राजभाषा हिंदी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : नंदा

    02-Oct-2026
Total Views |

uyu7y


खडकी, 1 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

खडकी स्थित गोला बारूद निर्माणी में हिंदी दिवस एवं राजभाषा पखवाडा का समापन कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामयी वातावरण मेंं संपन्न हुआ. निर्माणी के कार्मिकों द्वारा, ‌‘मैं हिंदी हूं ‌’ शीर्षक से एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया. नाटक के माध्यम से राजभाषा हिंदी के ऐतिहासिक गौरव, दैनिक कार्यालयीन कामकाज में सहजता को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया गया. मुख्य महाप्रबंधक हेमंत कुमार नंदा ने अपने संबोंधन में कहा कि, राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध कार्यसंस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता का सशक्त प्रतीक है. कार्यालयीन कामकाज में सहज और सरल हिंदी का निरंतर उपयोग कार्यक्षमता में वृद्धि करता है. हमें हिंदी को कामकाज की भाषा के रूप में अपनाना चाहिए. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक के करकमलों से वार्षिक राजभाषा पत्रिका,‌‘रत्नावली‌’ का विमोचन किया गया. साथ ही हिंदी में कार्य करनेवाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए. वरिष्ठ प्रबंधक विनय मिश्रा को भी सम्मानित किया गया. 2025-26 के दौरान राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक विभाग के दो अनुभाव को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. तकनीकी अनुभाग के दो अनुभाग को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मुबारक चांद शेख ने किया. इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.