पुणे-नागपुर के बीच ‌‘RTN’ सेवा शुरू

    02-Oct-2026
Total Views |

VDSf


 पुणे, 1 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 डाक, पासिल एवं लॉजिस्टिक्स परिवहन व्यवस्था को अधिक सक्षम, गतिमान व कार्यक्षम करने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से विभागीय वाहनों द्वारा पुणे-नागपुर-पुणे अंतरराज्य आरटीएन (रोड ट्रान्सपोर्ट नेटवर्क) सेवा शुरू की गई है. हालही में इस सेवा का उद्घाटन दि. पुणे विभाग की पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल के करकमलोंद्वारा किया गया. इस अवसर पर डाक सेवा निदेशक अभिजीत बनसोडे, प्रबंधक योगेश वांजुंकर, सहायक निदेशक डाक सेवा नरेंद्र राऊत, सहायक निदेशक डाक सेवा ए.जी.पखारे, आर.एम.एस ब विभाग के अधीक्षक बी.पी.एरंडे, सहायक प्रबंधक नागेश डुकरे उपस्थित थे. इस नई सेवा के माध्यम से नागपुर शहर और पूर्व महाराष्ट्र के कुछ भागों के लिए पार्सल व स्पीड पोस्ट 48 घंटों के भीतर पहुंचना संभव होगा. साथ ही पूर्व की ओर से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा इन राज्योंं की ओर जाने वाले पार्सल व लॉजिस्टिक्स वस्तुओं के त्वरित परिवहन में मदद होगी.