शानदार रिस्पान्स के साथि बजनेस एक्सपो का समापन

तीन दिनों में हजारों लोगों ने दी प्रदर्शनी को भेंट

    21-Oct-2026
Total Views |
 
dsf
 
येरवड़ा, 19 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 अग्रवाल समाज (पुणे) द्वारा आयोजित प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026 का शानदार रिस्पान्स के साथ रविवार 18 अक्टूबर को समापन हुआ. डेक्कन कॉलेज ग्राउंड में 16 से 18 अक्टूबर के बीच इस भव्य एक्स्पो का आयोजन किया गया था. यहां विभिन्न व्यवसायों से संबंधी 150 स्टॉल लगाए गए थे. तीन दिनों में लगभग 10 हजार लोगों ने भेंट दी. उद्योग, व्यापार, महिला उद्यमिता, रोजगार, स्वास्थ्य, नेटवर्किंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां के विशेष आकर्षण रहे. इस 3 दिवसीय आयोजन में उद्योगपति, मैन्युफैक्चरर्स, ट्रेडर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, बिल्डर्स, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी व युवा व्यवसायी एक साझा मंच पर आए. एक्सपो के तीन दिनों में पैनल चर्चा, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, दांडिया नाइट, नेटवर्किंग इवेंट, करिअर गाइडेंस सेशन, हेल्थ अवेयरनेस सेशन, भजन जैमिंग आयोजित किया गया था. व्यापारी, उद्योजक, प्रोफेशनल, स्टार्टअप अपने अपने काम की जानकारी के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े. खासकर युवाओं को स्टार्ट अप और बिजनेसमैन लोगों को अनुभवी लोगों से सीखने का एक खास मौका मिला.  
 
संवाद, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा मिला

अग्रवाल समाज (पुणे) के सचिव संजय (प्रिंस) अग्रवाल ने बताया प्रवाह 2026 का उद्देश्य केवल व्यापारिक प्रदर्शनी तक सीमित नहीं था. अग्रवाल समाज पुणे द्वारा पहली बार आयोजित इस विशेष पहल में व्यवसाय, समाज और नई पीढ़ी के बीच संवाद, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने की दृष्टि से इसकी रचना की गई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा.