मुंबई, 19 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ‘महावीरायतन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आयोजित ‘वेिश मैत्री महोत्सव’ रविवार (18 अक्टूबर) को यशवंतराव चव्हाण सभागृह, नरीमन पॉइंट, मुंबई में भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा, मैत्री और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता, सद्भाव और वेिशबंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा, यह इस कार्यक्रम का उद्देश था, ऐसे महावीरायतन फाउंडेशन के संस्थापक श्रद्धेय श्री देवेंद्र ब्रह्मचारीजी ने बताता. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान महावीर के चित्र के अनावरण के साथ हुआ. धर्मसभा में पूज्य जनसंत श्रमणोपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी मुनिवर ससंघ तथा पूज्य श्री प्रसन्नचंद्र विजयजी महाराज उपस्थित रहे. उन्होंने भगवान महावीर की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए अहिंसा, करुणा, परस्पर सम्मान और सामाजिक एकता को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी. उन्होंने मैत्री और सद्भाव को समाज को जोड़ने तथा वेिश शांति की दिशा में आगे बढ़ने का महत्त्वपूर्ण आधार बताया. समारोह में मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वी. के. सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले तथा महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा उपस्थित थे. अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सद्भाव, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति उत्तरदायित्व के महत्त्व पर प्रकाश डाला. राज्यपाल जनरल डॉ. वी. के. सिंह ने ‘महावीरायतन संदेश’ एवं ‘भारत गौरव’ पुस्तकों का विमोचन किया. महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विधि जैन (आरजे) ने किया. आयोजन के समन्वय में अशोक जैन (शास्त्री), रोशन कैलावत, प्रकाश चोपड़ा, राकेश जैन, अभिषेक जैन, उरवा जोशी तथा किशन सोहन गिरी का योगदान रहा.