अग्रवाल सम्मान के इस वर्ष के पुरस्कारार्थी

    21-Oct-2026
Total Views |

dewf
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में प्रतिवर्ष समाज के प्रति योगदान देने वाले अग्रवाल भाई-बहनों को अग्रसेन सम्मान से सम्मानित किया जाता है. जिन्होंने अपने जीवन में कुछ अर्जित किया है, समाज के लिए योगदान दिया है और अपनी कुछ विशेषताएं, अपने किसी कौशल से नाम कमाया है, ऐसे लोगों की पीठ थपथपाई जाती है. अग्रवाल समाज पुणे द्वारा रविवार (18 अक्टूबर) को आयोजित भव्य समारोह में राजेश अग्रवाल, अरुणा सिंघल, एड. संजय अग्रवाल और आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया.  
 
राजेश अग्रवाल, मुख्य सचिव, महाराष्ट्र राज्य
 जालंधर (पंजाब) में जन्मे महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल (1989 बैच के आईएएस) राज्य और केंद्र सरकार में 36 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, आधार, जन धन, डिजीलॉकर, ई-क्रांति और स्किल इंडिया जैसी पहलों का नेतृत्व करने और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं. महाराष्ट्र राज्य प्रशासन में वे अकोला के कलेक्टर, भारत निर्वाचन आयोग में निदेशक और महाराष्ट्र में वित्त एवं आईटी के प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं. केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है. ई-शासन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में वे उल्लेखनीय काम के लिए जाने जाते हैं, जिसमें आधार, प्रधानमंत्री जन धन योजना, डिजीलॉकर और जीवन प्रमाण में उनका बहुमूल्य योगदान शामिल है.  
 
 
dewf
 
अरुणा आनंदकुमार सिंघल, उद्यमी, पुणे

अरुणा सिंघल (उम्र 75 वर्ष) का जीवन लचीलापन, रचनात्मकता, करुणा और जीवन के लिए असाधारण भाव को दर्शाता है. सफल उद्यमी, दाता, मां और एक आनंदमय दादी बनी अरुणा सिंघल प्रतिभाशाली महिला हैं. कैंसर को मात देते हुए उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन अध्याय को ताकत का स्रोत बनाया और वह एक सफल कॉस्ट्यूम और ड्रेपरी व्यवसाय बनाने में कामयाब रहीं, जो सिलाई और डिजाइन के लिए उनके आजीवन जुनून से प्रेरित था. आज भी वह सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक काम करती हैं. कभी-कभी दिन में 10 घंटे से अधिक पढ़ाती हैं. व्यवसाय से परे अरुणा जी एक प्रतिभाशाली कुक हैं, जो पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों को संरक्षित करती हैं. रिश्तेदारों के एक विशाल घेरे से जुड़ी रहती हैं और अक्सर किसी की भी जरूरत के लिए दौड़ने वाली पहली व्यक्ति होती हैं. वह जमा करने के बजाय दान करने को प्राथमिकता देती हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी वह निडर होकर भाषा और सांस्कृतिक बाधाओं को पार करते हुए अकेले ही अमेरिका की यात्रा करना जारी रखती हैं. उन्होंने बेटे अरुण और बहु मंजुषा सिंघल के साथ पुरस्कार का स्वीकार किया  
 
 
dewf
 
एड. संजय ताराचंद अग्रवाल, प्रख्यात वकील
 
  एड. संजय ताराचंद अग्रवाल ने 1985 में वाणिज्य में एसपी कॉलेज से स्नातक किया और 1988 में आईएलएस लॉ कॉलेज (पुणे) से एलएलबी पास की. प्रख्यात व्यक्तित्व बैरिस्टर सी.बी. अग्रवाल के साथ क्रिमिनल लॉयर के रूप में प्रैक्टिस शुरू की. वह पिछले 38 साल से पुणे के जिला न्यायालय में सिविल के साथ-साथ क्रिमिनल प्रैक्टिस कर रहे हैं. वे व्हाइट कॉलर क्राइम के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने, सहारा इंडिया ग्रुप, हनीवेल ऑटोमेशन के लिए वकील के रूप में काम किया है. पायोमा इंडस्ट्रीज (रसना ग्रुप), डेल मोंटे, दोराबजी, हीराचंदानी ग्रुप और पार्ले ग्रुप के साथ वाघ-बकरी चाय तथा पुणे और मुंबई में बिल्डरों के फर्मों, कई प्रतिष्ठित कंपनियों के वे कानूनी सलाहकार रहे. रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, साथ ही आर्किटेक्ट, इंजीनियर, हस्ताक्षर विशेषज्ञों को उन्होंने क्रॉस एक्जामिन किया है. आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों को संभालने में विशेषज्ञता रखते हैं. वह एक राष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाड़ी हैं. ऑल इंडिया खो-खो चैंपियनशिप में महाराष्ट्र और पुणे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी शामील होते रहते हैं. अग्रवाल समाज या किसी भी जरुरतमंद भाई-बहन को कानूनी सलाह देने के लिए तत्पर रहते हैं. अग्रवाल सम्मान पुरस्कार उन्होंने अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ स्वीकार किया.
 
 
dewf
 
 सीतेश अग्रवाल, संस्थापक, संकल्प डिजाइनर्स

आर्किटेक्ट सीतेश गोविंद अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ पुणे के सबसे अच्छे आर्किटेक्ट में से एक हैं. लगभग 25 वर्षों के अनुभव के साथ, शहरी बुनियादी ढांचे के भविष्य को आकार देने में एक अग्रणी है. पुणे में महा-मेट्रो जैसी परियोजनाएं, प्रतिष्ठित बिल्डिंगों के साथ पुणे और मुंबई के स्काईलाइन को वे बढ़ा रहे हैं. वह वर्तमान में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (पुणे सेंटर) के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं. वास्तुकला में व्यावसायिक उत्कृष्टता और नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करता है. मराठवाडा मित्र मंडल आर्किटेक्चर कॉलेज के पूर्व छात्र, उन्होंने डिजाइन उत्कृष्टता, नवाचार, वास्तुकला और शहरी विकास में नेतृत्व द्वारा चिह्नित एक प्रतिष्ठित करियर बनाया है. उनके काम में विभिन्न मास्टर प्लानिंग प्रोजेक्ट, टाउनशिप, शहरी योजना, कॉर्पोरेट, वाणिज्यिक और आवासीय वास्तुकला शामिल हैं, जिसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज, महिंद्रा लाइफ स्पेस और अन्य विश्वसनीय और स्थापित कॉर्पोरेट हाउस, जैसे क्लाइंट बेस शामिल हैं. वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं. उन्होंने अपनी पत्नी श्वेता के साथ अग्रवाल सम्मान पुरस्कार का स्वीकार किया.  
 
 
 
dewf