फायर ब्रिगेड के 9 जवानों ने प्राप्त की विशेष योग्यता

6 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा : 6 जवान विशेष प्रवीणता और तीन विशिष्ट प्रवीणता के साथ उत्तीण

    22-Oct-2026
Total Views |

GSRDG


 पुणे, 21 अक्टूबर (आ.प्र.)

पुणे मनपा के अग्निशमन दल के 9 जवानों ने 55वें सब ऑफिसर पाठ्यक्रम में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले इन जवानों में छह विशेष प्रवीणता, जबकि तीन विशिष्ट प्रवीणता के साथ उत्तीर्ण हुए हैं. उनकी इस सफलता से पुणे अग्निशमन दल का गौरव बढ़ा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन नागपुर फायर सर्विस कॉलेज के अंतर्गत देशभर की मनपाओं, नगरपालिकाओं और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल सहित विभिन्न संस्थानों के अग्निशमन कर्मचारियों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है. जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान पुणे मनपा के 9 जवानों ने तेलंगाना के हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के सत्तेनपल्ली और भुवनेेशर में प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण के दौरान दौड़, कवायद, परेड, सैद्धांतिक अध्ययन और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद लिखित, तकनीकी और मौखिक परीक्षाओं के साथ विशेष विषय पर प्रस्तुति भी ली गई. विशेष प्रवीणता के साथ उत्तीर्ण जवानों में पंकज जगताप, नीलेश महाजन, संजय जाधव, मनीष बोंबले, सुनील नामे और सचिन शिंदे शामिल हैं. विशिष्ट प्रवीणता के साथ उत्तीर्ण जवानों में राहुल नलावडे, निलेश पोकले और शशिकांत पवार शामिल हैं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी गणेश सोनुने, विभागीय अग्निशमन अधिकारी विजय भिलारे तथा स्टेशन ड्यूटी अधिकारी राजेश जगताप, प्रभाकर उमाटकर और मुबारक शेख ने सफल जवानों का अभिनंदन किया.गणेश सोनुने ने कहा कि आग और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, साहस और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए अग्निशमन जवानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देना आवश्यक है.