जरुरतमंद नागरिकों के लिए भवानी पेठ में ‌‘आदर्श सेवा ओपीडी‌’ शुरू

    22-Oct-2026
Total Views |
FEDF
भवानी पेठ, 21 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‌‘आदर्श सेवा ओपीडी‌’ की शुरुआत की गई है. ‌‘श्री आदर्श मंडल‌’, ‌‘महा एनएमओ (महाराष्ट्र)‌’ और ‌‘जयतु सोशल फाउंडेशन‌’ ने इस सेवा के लिए पहल की है. भवानी पेठ में स्थित इस केंद्र में जनरल ओपीडी, आंखों की जांच और मोतियाबिंद की जांच की सुविधा बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी. कल्पतरू प्लाझा (रामोशी गेट) में इस स्वास्थ्य सेवा केंद्र का उद्घाटन पुणे व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष फतेचंद रांका की उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर श्री आदर्श मंडल के अध्यक्ष सुभाष ओसवाल, जयतु सोशल फाउंडेशन की संस्थापक कल्याणी पूजा सुकेश रणसिंह, समन्वयक गणेश मोरे, गौरी तारू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह राहुल पुंडे, महा एनएमओ के डॉ. प्रशांत चौधरी आदि उपस्थित थे.