नवी पेठ, 21 अक्टूबर (आ.प्र.)
बुराई पर अच्छाई की जीत और बुरी प्रवृत्तियों के अंत का संदेश देते हुए लोकमान्य नगर में 30 फीट ऊंचे भव्य रावण के पुतले का दहन किया गया. पुणे लोकमान्य फेस्टिवल की ओर से आयोजित इस रावण दहन समारोह में पुणे के नागरिकों ने भारी भीड़ जुटाई. यह पुणे लोकमान्य फेस्टिवल का 29वां वर्ष था. इस पहल के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट, पानी की किल्लत, यातायात की बदहाली, सूखे का संकट और समाज की कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन करके नागरिकों में सामाजिक जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया. पुणे लोकमान्य फेस्टिवल के संस्थापक-अध्यक्ष एड. गणेश सातपुते और उत्सव प्रमुख डॉ. नरेश मित्तल ने बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत में पटाखों की आकर्षक आतिशबाजी की गई. उसके बाद 30 फीट की रावण की प्रतिकृति का दहन किया गया. इस दौरान रोशनी और रावण दहन का रोमांच अनुभव करने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी थी.