शांतिनगर सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित ‌‘पधारो म्हारे देश‌’ संपन्न

    22-Oct-2026
Total Views |
 
BFCSGV
कोंढवा के श्री शांतिनगर सोशल ग्रुप द्वारा ‌‘पधारो म्हारे देश‌’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस थीम पर छोटे बच्चे, लड़कियां से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने देश अलग-अलग इलाकों के रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में गरबा और लोक नृत्य का प्रदर्शन किया. इस गरबा का आयोजन सिर्फ धार्मिक पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी तक देश की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज पहुंचाने के लिए किया गया था. राजस्थान के शाही कपड़े, गुजरात, पंजाब के पारंपरिक कपड़े, कई दक्षिणी राज्यों के कपड़े, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, असम, महाराष्ट्र के कल्चर को जिंदा रखने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण था. फोटो : सुशील राठोड