शुभम एंटरप्राइजेज का शंकरसेठ रोड पर नया शोरूम उद्घाटित

    22-Oct-2026
Total Views |
 

 CDC
स्वारगेट, 21 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 टाइल्स, सैनिटरीवेयर और बाथवेयर क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‌‘शुभम एंटरप्राइजेज‌’ के नए शोरूम का उद्घाटन रविवार, 18 अक्टूबर को शंकरसेठ रोड पर किया गया. इस समारोह में माणिकचंद दुगड़, राजेंद्र बाठिया, रायकुमार नहार, ईश्वर नहार, आशीष दुगड़, पोपटलाल ओस्तवाल और राजकुमार चोरड़िया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस उद्यम के संचालक शेषमल चोरडिया, अनिल चोरडिया, वनीता चोरडिया, शुभम चोरडिया और साक्षी चोरडिया हैं. बताया गया कि ‌‘शुभम एंटरप्राइजेज‌’ के माध्यम से घरेलू और व्यावसायिक स्थानों के लिए उच्च गुणवत्ता की टाइल्स, सेनेटरीवेयर और बाथवेयर के विभिन्न उत्पाद ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे. ग्राहकों की अलग-अलग पसंद, जरूरतों और अपेक्षाओं के साथ उत्पादों की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने पर ध्यान रहेगा.