स्तन कैंसर का पता लगाने 3-डी मैमोग्राफी मशीन

नोबल हॉस्पिटल में पुणे का पहला एआई-सक्षम उपकरण हुआ उपलब्ध

    23-Oct-2026
Total Views |
 
vdfvd
हड़पसर, 22 अक्टूबर (आ.प्र.)

नोबल हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर में हाल ही में उन्नत ‌‘होलोजिक 3-डी मैमोग्राफी सिस्टम‌’ का उद्घाटन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दिलीप माने के हाथों किया गया. इस अवसर पर उप प्रबंध निदेशक डॉ. दिविज माने, ग्रुप सीईओ डॉ. संजय पठारे, ब्रेस्ट ऑन्को सर्जन डॉ. गिरजा पाटिल और रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सागर कदम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. स्तन कैंसर की समय पर और सटीक जांच के माध्यम से शुरुआती चरण में निदान को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है. इस अत्याधुनिक प्रणाली में उच्च- रिजोल्यूशन 3-डी ब्रेस्ट इमेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- सहायता प्राप्त सुविधाएं और पोस्ट-कॉन्ट्रास्ट इमेजिंग शामिल हैं. इससे डॉक्टरों को स्तन की गांठों या चोटों का अधिक बारीकी से मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी. इस उन्नत प्रणाली के माध्यम से स्तन के उतकों (टिश्यू) की अधिक स्पष्ट और विस्तृत छवियां प्राप्त होंगी, जिससे छोटी से छोटी गांठ की पहचान करने और जिन रोगियों को आगे की जांच की आवश्यकता है, उनका अधिक सटीक मूल्यांकन करने में सहायता मिलेगी. डॉ. दिलीप माने ने कहा, नोबल हॉस्पिटल्स में उन्नत चिकित्सा तकनीक की मदद से बीमारियों का जल्द निदान करना और मरीजों को अधिक प्रभावी इलाज उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है. एआई-संचालित 3-डी मैमोग्राफी प्रणाली की शुरुआत, निवारक स्वास्थ्य सेवा को अधिक मजबूत बनाने के हमारे प्रयासों का ही एक हिस्सा है. डॉ. दिविज माने ने कहा, होलोजिक 3-डी मैमोग्राफी सिस्टम से हमारी निदान क्षमताओं को अधिक मजबूती मिलेगी. इससे स्तन में किसी भी असामान्य हिस्से का अधिक विस्तार से मूल्यांकन करना और समय पर सही चिकित्सकीय निर्णय लेना संभव हो सकेगा.