घाटकोपर, 22 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) घाटकोपर पश्चिम के गोलीबार स्थित पटेल समाज अम्बे माता मंदिर में श्री सार्वजनिक नवरात्रि मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव के अंतर्गत अनूठी कन्या आरती का भक्तिमय आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर रिकॉर्ड 300 कन्याओं ने एक साथ, एक स्वर में मां अम्बे की आरती में भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में कन्याओं के सम्मान और नारी शक्ति के महत्व का संदेश दिया गया. पूर्व मुंबई में हुए इस माता के आयोजन में हजारों भक्तों ने रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली और हितेश विजय शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मंडल की ओर से प्रतिदिन आयोजित गरबा और डांडिया का कुल मिलाकर लाखों लोगों ने लाभ उठाया. आरती में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर मां अम्बे के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.