मुंबई, 22 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) बोरीवली के प्रसिद्ध कोरा केंद्र नवरात्रि उत्सव मंच पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को द मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से सूखाग्रस्त किसानों की सहायता हेतु 11,00,000/- का चेक बैंक के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सौंपा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंक इससे पहले भी संकट की घड़ी में हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहता है. मुंबई बीजेपी के प्रखर युवा नेता विनोद मिश्रा के नेतृत्व में बैंक ने अपनी जिम्मेदारी का सदैव निर्वहन करते हुए इससे पूर्व 2019 में 91 लाख, 2025 में 11 लाख और इस वर्ष 2026 में भी 11 लाख का आर्थिक योगदान मुख्यमंत्री सहायता कोष में देकर किसानों और जरूरतमंद की मदद की हू्ं. इस अवसर पर बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, विधायक योगेश सागर, बैंक अधिकारी गायकवाड़ और चंद्रेश सिंह के अलावा अपार जनसमूह उपस्थित था. विधायक संजय उपाध्याय ने इस योगदान की सराहना करते हुए विचार व्यक्त किए कि ऐसी पहल से दूसरे जिम्मेदार संगठन, संस्थाएं, बैंक और आम नागरिक अपने कर्तव्य का अहसास करते हुए मदद का हाथ बढ़ाएंगे.