चंदूकाका ज्वेल्स का ‘लख लख सोनेरी’ ऑफर
दीपावली की खुशी से जुड़ेगी सोने की चमक;सोने, हीरे व चांदी के आभूषणों की खरीदी पर लाभ
23-Oct-2026
Total Views |
रविवार पेठ, 22 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) त्योहारों की खुशी में सोने की चमक जोड़ने के लिए, चंदूकाका सराफ ज्वेल्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ‘लख लख सोनेरी’ विशेष ऑफर की घोषणा की है. त्योहार खुशी का, श्रृंगार सोने का इस ऑफर की संकल्पना है. यह ऑफर ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की खरीदी पर विशेष लाभ प्रदान करेगी. इस विशेष ऑफर के तहत सोने के आभूषणों की बनवाई (मेकिंग चार्ज) केवल 3.99% से 9.99% प्रति ग्राम है. वहीं, हीरे के आभूषणों की बनाई पर 100% तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, चांदी के आभूषणों की बनवाई पर फ्लैट 30% की छूट मिलेगी. इसलिए ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों के साथसाथ आधुनिक डिजाइनों की खरीदारी भी अधिक किफायती दरों पर करने का अवसर मिलेगा.चंदूकाका सराफ ज्वेल्स की ओर से बताया गया कि यह विशेष ऑफर 15 नवंबर 2026 तक महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थित ‘चंदूकाका सराफ ज्वेल्स’ के सभी शो-रूम्स में लागू रहेगा. ग्राहकों से इस सीमित समय की विशेष ऑफर का लाभ उठाकर अपनी पसंद के गहने खरीदने का अनुरोध चंदूकाका सराफ ज्वेल्स की ओर से किया गया है. हर त्यौहार के मौके पर चंदूकाका की तरफ से कोई न कोई बड़ा ऑफर जरुर रहता है.
चंदूकाका सराफ ज्वेल्स के प्रबंधन ने ऑफर के बारे में कहा त्योहारों के आनंद और सोने की परंपरा का एक सुंदर संगम बनाते हुए ग्राहकों को अधिक ‘वैल्यू एडिशन’ करना ही हमारा उद्देश्य है. ‘लख लख सोनेरी’ ऑफर के माध्यम से ग्राहकों के हर खास पल को सोने की चमक और भव्यता मिले, यही हमारी भावना है. त्योहारों, शादियों के सीजन और शुभ मुहूर्त के अवसर पर ग्राहकों के लिए अपने पसंदीदा आभूषण खरीदने का यह एक बेहतरीन मौका है.