शाश्वत सौर ऊर्जा के उपयोग के मामले में महाराष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रहा !

‌‘सौर संवाद 2026‌’ यात्रा के समापन पर जीके एनर्जी के गोपाल काबरा ने कहा

    23-Oct-2026
Total Views |
 
vfadf
खराड़ी, 22 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना, गैर-पारंपरिक ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना और पर्यावरण-अनुकूल विकास को बढ़ावा देना समय की मांग है. शाश्वत सौर ऊर्जा के उपयोग में महाराष्ट्र प्रगति के पथ पर है. सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. यह विचार ‌‘जीके एनर्जी‌’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गोपाल काबरा ने व्यक्त किए. वे ‌‘सौर संवाद 2026‌’ यात्रा के समापन के अवसर पर बोल रहे थे. गोपाल काबरा फाउंडेशन और जीके एनर्जी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का समापन रविवार (18 अक्टूबर) को खराड़ी में हुआ. 12 से 18 अक्टूबर के दौरान इस यात्रा के माध्यम से महाराष्ट्र के 14 जिलों में सौर ऊर्जा के बारे में जनसंवाद किया गया. सौर ऊर्जा का प्रचार-प्रसार, इस क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों की जानकारी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई थी. गोपाल काबरा ने कहा अगर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा, तो ऊर्जा की बचत के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. सौर ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता और तकनीक की जानकारी आम लोगों तक पहुंचना आवश्यक है.