महाराजा अग्रसेनजी की 5150वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई

अमनोरा अग्रवाल समाज ने धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद स्पर्धाओं का किया भव्य आयोजन

    23-Oct-2026
Total Views |
 
cfdfs
 
हडपसर, 22 अक्टूबर (आ.प्र.)

अमनोरा अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जी का 5150वीं जयंती महोत्सव 17 अक्टूबर को हर्षोल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया. अपने छठवें वर्ष में हुए आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतिभाओं के सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला. समारोह में प्रख्यात समाजसेवी, लेखक, गीतकार, साहित्यकार, मोटिवेशनल स्पीकर, लाइफ कोच एवं हास्य कवि द्वारका प्रसाद जालान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके मित्र द्वारका मित्तल की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई. अमनोरा अग्रवाल समाज के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सोनल भारूका, मुख्य सचिव असित अग्रवाल, महिला मंडल सचिव अपर्णा अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष देवाशीष केडिया सहित समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन युवा चेतना की ओर से काव्या गर्ग और अग्रीम अग्रवाल ने सराहनीय काम किया. वही पूर्ण समारोह का संचालन सूरज अग्रवाल ने किया, प्रस्तावना पंकज भारूका ने और असित अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया समारोह के दौरान क्रिकेट, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन और पूल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 17 अक्टूबर को आयोजित मुख्य समारोह में छप्पन भोग के दर्शन, महाराजा अग्रसेनजी एवं जगदीशजी की आरती ने भक्तिमय वातावरण बनाया. बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस शो, बच्चों एवं बड़ों के लिए टैलेंट शो और आकर्षक फैशन शो का आयोजन किया गया. इन प्रस्तुतियों की सबसे विशेष बात यह रही कि 3 वर्ष के नन्हे बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया.  
 
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, मेधावी विद्यार्थियों तथा अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले सदस्यों को ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मानचिह्न देकर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी मेलजोल के साथ इस यादगार समारोह का समापन हुआ. समारोह को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु समिति की कार्यकारिणी से सपना जाजोदिया, आनंद परसरामका, राजेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मनोज अगरवाला, अंकित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विशाल गर्ग, प्रफुल गोयल, योगेश मित्तल, विनय केडिया, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, निकिता अग्रवाल ने सहयोग किया.  
 
जो शेष है, वही विशेष है : द्वारका प्रसाद
जालान समारोह का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद जालान का प्रेरणादायी संबोधन रहा. उन्होंने जीवन के महत्व, सकारात्मक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले व्यवहारिक सिद्धांतों पर अपने विशिष्ट, सहज और प्रभावशाली अंदाज में विचार रखे. उनकी सरल एवं रोचक प्रस्तुति ने उपस्थित परिवारों और समाज के सदस्यों को गहराई से प्रभावित किया. उनके संबोधन की एक पंक्ति विशेष रूप से सभी के मन में बस गई, “जो शेष है, वही विशेष है.”