जरूरत हुई तो ही व्यापारियों के बैग की चेकिंग होगी : जीआरपी

    24-Oct-2026
Total Views |

dsfc


मुंबई, 23 अक्टूबर (आ.प्र.)

जीआरपी, मुंबई के कमिश्नर एम.राकेश कलासागर ने भारत मर्चेंट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कपड़ा व्यापारियो को आधिकारिक रूप से भरोसा दिलाया कि अब किसी भी व्यापारी का बिना किसी ठोस कारण रेलवे स्टेशन पर बैग चेक नहीं किया जाएगा. इससे पहले चेंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने अपने स्वागत भाषण में उनसे शिकायत की थी कि व्यापारियों का बार- बार रेलवे स्टेशनों पर मेल एक्सप्रेस से आना व जाना होता जहां जीआरपी के जवान बैग चेकिंग के नाम पर बैग खुलवाते है तथा कुछ नकद मिलने पर लेन देन की माँग करते है. रेल पुलिस आयुक्त ने साफ लाहा कि अगर किसी भी व्यापारी को दिक्कत हो तो वो उनसे निजी तोर पर संपर्क कर सकते है. चेम्बर अध्यक्ष ने इन सभी स्टेशन पर बैग स्केनर लगाने का मुद्दा भी उठाया. इस पर कमिश्नर राकेश कलासागर ने कहा उन्होंने भी रेलवे से स्कैनर की मांग की है जिससे बैग चेकिंग खोल कर नहीं की जा सकेगी. अभी भी बैग चेकिंग बहुत आवश्यकता होने पर ही कैमरे के सामने की जाए ऐसा निर्दे श दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस समय मुंबई जीआरपी के पास 4500 कर्मचारियों की संख्या है. जिसमें से एक हिस्सा 37 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सुरक्षा में रहता है. चेंबर ट्रस्टी व जेडआरयूसीसी मेम्बर राजीव सिंगल ने कहा कि मुंबई अहमदाबाद पट्टा देश का आर्थिक पट्टा है. जहाँ कुल देश के कपड़े व ज्वेलरी का 80% व्यापार होता है. ऐसे में व्यापारियों को सुरक्षा के नाम बैग चेक करने के नाम पर हैरान नहीं किया जाना चाहिए्‌‍. इस मोके पर उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंत्री नवीन बगड़िया, निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी योगेंद्र राजपुरिया, श्रीप्रकाश केडिया, विजय लोहिया, विष्णु केडिया, दीपक बुबना, पवन मित्तल, अशोक गुप्ता, आनंद सुरेका, राधेश्याम जालान आदि ने भी चर्चा में भाग में लिया.